फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   National Youth Day: Chief Minister said in the mass yoga program - A healthy mind resides in a healthy body

National Youth Day: सामूहिक योग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बोले- स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है

Fri, 12 Jan 2024 10:20 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 12 Jan 2024 10:20 AM IST
सार

राष्ट्रीय युवा दिवस: स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के शासकीय सुभाष विद्यालय पहुंचे। युवा दिवस के अवसर पर प्रदेश की समस्त शिक्षण संस्थाओं में सामूहिक सूर्य नमस्कार किया जा रहा है।

विज्ञापन
National Youth Day: Chief Minister said in the mass yoga program - A healthy mind resides in a healthy body
मुख्यमंत्री सूर्य नमस्कार करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि आज से सौ वर्ष पहले स्वामी विवेकानंद ने घोषणा कि थी की 21वीं शताब्दी भारत की होगी। आज हम उसी की तरफ अग्रसर हैं। स्वामी विवेकानंद की जीवन के बारे में बताते हुए उन्होंने स्वामीजी के विचारों को आत्मसात करने की बात की। योग के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है, इसलिए योग के माध्यम से हम अपने शरीर को भी स्वस्थ रखें और मन को भी।

विज्ञापन


अपने संबोधन में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की तरफ उठाए गए कदमों की तरफ भी ध्याान आकर्षित किया। उन्होंने मध्यप्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाने की बात कहते हुए कहा कि हमारे पास आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं हैं और हम प्रदेश को सर्वोच्च बनाने के लिए कटिबद्ध हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद रेडियो प्रसारण के जरिए पूरे प्रदेश की समस्त शिक्षण संस्थाओं में  सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री समेत वहां उपस्थित समस्त गणमान्य नागरिकों ने मंच से ही सूर्य नमस्कार किया। सामूहिक रूप से किए गए इस सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आकाशवाणी के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed