फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   muslim rashtriya manch passed resolution that Muslim League was guilty of the partition of India

MRM: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने कहा- मुस्लिम लीग भारत विभाजन की अपराधी; खुद्दारी वाले बनें भारतीय मुसलमान

Thu, 08 Jun 2023 10:34 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 08 Jun 2023 10:34 PM IST
सार

संघ नेता इंद्रेश कुमार ने बिना राहुल गांधी का नाम लेते हुए निशाना साधा कि जिस मुस्लिम लीग के कारण विभाजन की नीव पड़ी उसी की तरफदारी आजादी के अमृतकाल में करने का कोई मकसद नहीं बनता है।

विज्ञापन
muslim rashtriya manch passed resolution that Muslim League was guilty of the partition of India
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के अभ्यास वर्ग के पहले दिन कार्यकर्ताओं ने सच्चे, अच्छे और ईमानदार नागरिक बनने का पाठ पढ़ा। इस बीच सर्वसहमति से प्रस्ताव पारित हुआ कि मुस्लिम लीग भारत विभाजन की अपराधी है। प्रस्ताव में यह भी पारित हुआ कि भारतीय मुसलमानों को वोट बैंक की कीमत नहीं बनना है, बल्कि खुद्दारी वाले भारतीय मुसलमान बनना है। इस बीच यह भी प्रस्ताव पारित हुआ कि पवित्र कुरान के निर्देशों और सिद्धांतों के अनुसार हमें अपने राष्ट्र के प्रति कर्तव्य को अन्य सभी चीजों के ऊपर मानना चाहिए और इसी किरदार पर चलते हुए इंसानियत के मालिक बनने का रास्ता बनना चाहिए न कि गुनहगार बनने की कवायद होनी चाहिए। 

विज्ञापन


मंच ने यह भी माना कि भारत के लगभग 99 फीसदी के आसपास मुसलमान अपने पूर्वजों, संस्कृति, परंपराओं और मातृभूमि के कारण हिंदुस्तानी हैं जबकि धर्म के आधार पर देश के विभाजन के लिए कांग्रेस और मुस्लिम लीग के नेता जिम्मेदार हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि कुरान शरीफ में लिखा है कि मुसलमान दुनिया के चारों तरफ यानि अनेकों देशों में फैले होंगे, लेकिन साथ ही यह भी सीख दी गई कि जिस देश में उस देश को अपना मानो और उससे पूरी ईमानदारी बरतो। उन्होंने जोर दिया कि आज पूरे विपक्ष की नजर हमारे इस अभ्यास वह पर लगी है। 
विज्ञापन


संघ नेता ने बिना राहुल गांधी का नाम लेते हुए निशाना साधा कि जिस मुस्लिम लीग के कारण विभाजन की नीव पड़ी उसी की तरफदारी आजादी के अमृतकाल में करने का कोई मकसद नहीं बनता है। इस तरह की बातों से शंका होती है कि क्या तथाकथित धर्मनिरपेक्ष दल केवल टुकड़े- टुकड़े की राजनीति करना चाहते हैं। आरएसएस के संपर्क प्रमुख राम लाल ने अपने परिचित अंदाज में अपनी बातें रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में सबसे पहले हाल ही में हुए ट्रेन दुर्घटना में मारे जाने वाले लोगों के लिए शोक प्रकट किया और श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मुख्य संरक्षक इंद्रेश कुमार, आरएसएस के संपर्क प्रमुख राम लाल, मंच के राष्ट्रीय संयोजक शाहिद अख्तर, माजिद तालिकोटी, रेशमा हुसैन और मध्य प्रदेश के संयोजक फारूक खान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed