फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Mumbai cruise drug case Bhopal man claims he tipped off BJP worker Manish Bhanushali

मुंबई क्रूज रेव पार्टी का मध्यप्रदेश कनेक्शन: भोपाल से मिले इनपुट पर एनसीबी ने मारा था छापा

Fri, 08 Oct 2021 03:01 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: देव कश्यप Updated Fri, 08 Oct 2021 03:01 AM IST
सार

मुंबई क्रूज ड्रग मामले में एक नया मोड़ आ गया है। भोपाल निवासी नीरज यादव ने दावा किया है कि उसने भाजपा कार्यकर्ता मनीष भानुशाली और निजी जासूस किरण गोसावी को रेव पार्टी के बारे में जानकारी दी थी। नीरज ने भानुशाली को 27 लोगों के नाम भी भेजे थे। जो पार्टी में ड्रग्स लेकर पहुंचने वाले थे।

विज्ञापन
Mumbai cruise drug case Bhopal man claims he tipped off BJP worker Manish Bhanushali
आर्यन खान को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई के हाईप्रोफाइल आर्यन खान ड्रग्स मामले का तार अब मध्यप्रदेश से जुड़ रहा है। आर्यन खान के साथ सागर जिले की रहने वाली मुनमुन धमीचा के पकड़ जाने के बाद अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। भोपाल के रहने वाले शख्स नीरज यादव का दावा है कि उसने ही क्रूज पर रेव पार्टी का इनपुट दिया था।

विज्ञापन


क्रूज पर छापेमारी के दौरान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।लेकिन इस पूरे मामले में तीन शख्स ऐसे हैं, जो एनसीबी के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं। इनमें से एक शख्स वो है जिसने इस मामले की सूचना दी थी। जिसके बाद एनसीबी ने इस छापेमारी को अंजाम दिया और दो लोग वो हैं जिनकी वजह से एनसीबी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


भोपाल निवासी नीरज यादव ने सूचना देने का किया दावा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भोपाल निवासी नीरज यादव ने दावा किया है कि एक अक्तूबर की शाम पांच बजे के करीब मनीष भानुशाली और निजी जासूस किरण गोसावी को फोन करके जानकारी दी थी कि मुंबई में एक क्रूज पर रेव पार्टी होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भानुशाली और गोसावी वही दो शख्स हैं, जो क्रूज पर छापेमारी के दौरान आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट का हाथ पकड़ कर जाते हुए दिखे थे। इन दोनों के छापेमारी में शामिल होने पर एनसीबी की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। किरकिरी होने के बाद एनसीबी ने उन दोनों को लेकर सफाई दी थी कि ये दोनों मामले के स्वतंत्र गवाह हैं।

फोन कॉल का सबूत
नीरज ने मनीष भानुशाली को 27 लोगों के नाम भी भेजे थे, जो पार्टी में ड्रग्स लेकर पहुंचने वाले थे। नीरज के पास भानुशाली को किए गए फोन कॉल का सबूत भी है। भानुशाली ने नीरज को व्हॉट्सएप पर मैसेज भेजकर ये भी बताया था कि वो मुंबई के लिए निकल रहे हैं।

नीरज का दावा है कि क्रूज पर काम करने वाले उसके एक परिचित से उसे यह जानकारी हासिल हुई थी। इसके साथ ही उसने निजी जासूस किरण गोसावी को भी रेव पार्टी में ड्रग्स होने की जानकारी दी थी। नीरज के हिसाब से भानुशाली और गोसावी उस समय अहमदाबाद में थे और मुंबई निकलने से पहले उन्होंने उसे बताया था कि उनकी एनसीबी के लोगों से बात हो गई है। भानुशाली खुद को भाजपा का कार्यकर्ता बताता है।

नीरज ने रिकॉर्ड कर ली थी कॉल
दो अक्तूबर की सुबह सात बजकर 14 मिनट पर नीरज यादव ने भानुशाली को फिर से फोन लगाया। जिससे उन्हें पता चला कि भानुशाली और गोसावी दोनों मुंबई पहुंच चुके हैं। भानुशाली ने बाद में उसे बताया कि वह गोसावी के साथ है और उनके साथ एनसीबी के 25 लोग हैं। नीरज को उनकी बात पर विश्वास नहीं हो रहा था इसलिए नीरज ने एक बार फिर से भानुशाली को कॉल लगाया। प्रमाण देने के लिए भानुशाली ने नीरज को व्हट्सएप वीडियो कॉल की, जिसे नीरज यादव ने रिकॉर्ड कर लिया।

इसके बाद पांच बजकर 14 मिनट पर भानुशाली ने नीरज को फोन करके बताया कि 27 में से 9 रन ले लिए गए हैं। मतलब 27 में से 9 लोगों को पकड़ा जा चुका है। नीरज ने इस कॉल को भी रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद सात बजकर 41 मिनट पर भानुशाली ने नीरज यादव को एक और कॉल की। जिसमें उसने बताया कि शाहरुख खान के लड़के को भी पकड़ा गया है। इस कॉल को भी नीरज ने रिकॉर्ड कर लिया।


हालांकि इस कहानी में अभी बहुत ट्विस्ट हैं। सबसे अहम बात ये है कि नीरज यादव के मुताबिक उसके पास शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की कोई सूचना नहीं थी।एनसीबी ने शाहरुख के बेटे से कुछ रिकवर भी नहीं किया। तो कहीं शाहरुख खान के बेटे को इस मामले में फंसाया तो नहीं जा रहा है? इस रेड के पीछे कोई और कहानी तो नहीं है? इन जैसे कई सवालों के जवाब अभी मिलना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed