फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Youth Congress President descended into well with women says Government Jal Jeevan Mission is only on paper

MP News: महिलाओं के साथ कुंए में उतरे युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, बोले- सरकार का जल जीवन मिशन केवल कागजों पर

Fri, 31 May 2024 09:14 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 31 May 2024 09:14 PM IST
सार

युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पानी की समस्या से जूझ रहे बड़वानी में ग्रामीणों के बीच पहुंचे। कुएं में उतरकर महिलाओं के साथ पानी भरा। उन्होंने सरकार के जल जीवन मिशन को केवल कागजों की योजना बताया।

विज्ञापन
MP Youth Congress President descended into well with women says Government Jal Jeevan Mission is only on paper
महिलाओं के साथ कुंए में उतरे युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष( - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में पढ़ रही भीषण गर्मी के चलते कई क्षेत्रों में पानी की काफी कमी देखने को मिल रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की किल्लत देख कांग्रेस के युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव बड़वानी पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों से पानी की समस्या के बारे में चर्चा की। इतना ही नहीं उन्होंने महिलाओं के साथ कुंए में उतरकर खुद पानी भी भरा। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा सरकार की जल जीवन मिशन योजना केवल कागजों पर चल रही है।

विज्ञापन

 
भोपाल में करेंगे आंदोलन 
मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष  मितेंद्र सिंह ने गांव कोलकी के लोगों को इस पानी की गंभीर समस्या से निज़ात दिलाने के लिए वादा किया। नितिन सिंह ग्रामीणों की परेशानी को सरकार तक पहुंचा कर उसे पूरा कराने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा है कि शीघ्र ही जिला प्रशासन और राज्य सरकार गांव के इस पानी के संकट का समाधान नहीं करती तो मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस राजधानी भोपाल में आंदोलन करने पर उतारू होगी।      
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
पेयजल संबंधी समस्याओं को जाना 
बड़वानी सेंधवा विधानसभा के अंतर्गत कोलकी गांव में शुक्रवार को युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों से गांव में हो रही पेयजल की समस्या के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद वो गांव के खरते फलिया स्थित निजी कुंए पर पहुंचे, जहां गांव की महिलाएं बिना मुंडेर के कुंए में रस्सी के सहारे नीचे उतरकर पानी भर रही थी। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष खुद कुंए में रस्सी के सहारे उतरे और उन्होंने घड़े में पानी भरकर महिलाओं को दिया। खुद घड़ा उठाकर आधा किमी पैदल चलकर ग्रामीण के घर पहुंचे।

भाजपा सरकार ने जल जीवन मिशन में सिर्फ घोटाला 
मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष में कहा की हम साल 2024 में जी रहे हैं और आज भी ग्रामीण पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। भाजपा सरकार ने जल जीवन मिशन में सिर्फ घोटाला किया है। नल तो लगाए पर इसमें टोटियां नहीं लगाई। उन्होंने कहा युवा कांग्रेस जहां-जहां समस्या है वहां लोगों के साथ खड़ी है। हम लोगों को उनका अधिकार दिलाकर रहेंगे। अध्यक्ष मितेंद्र सिंह ने कहा है कि मध्यप्रदेश में पिछले 20 वर्षों से भी अधिक और देश में पिछले 10 वर्षों से भाजपा की सरकारें है। राज्य में हर वर्ग चाहे वह आदिवासी, अनुसूचति जाति वर्ग के लोग ही क्यों न हों, उनके चहरों पर परेशानी के भाव साफ नजर आते हैं। देश अब 2024 की तरफ आगे बढ़ रहा है, हमें विकास के नाम पर ढ़ाक के दो पात ही नजर आते है। बता दें कि बड़वानी का यह कोलकी गांव पूरी तरह से आदिवासी बाहुल्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed