फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Winter Session: BJP MLA makes a big statement on Congress protest, says Congress speaks Pakistan's language

MP Winter Session: कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा विधायक का बड़ा बयान, बोले-पाकिस्तान की भाषा बोलती है कांग्रेस

Tue, 02 Dec 2025 07:24 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 02 Dec 2025 07:24 PM IST
सार

भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने बयानों और आंदोलन में पाकिस्तान की भाषा बोल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जानबूझकर भ्रम फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है, जबकि सरकार पारदर्शी तरीके से पुनरीक्षण प्रक्रिया करा रही है।

विज्ञापन
MP Winter Session: BJP MLA makes a big statement on Congress protest, says Congress speaks Pakistan's language
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि SIR प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस बेवजह आरोप लगा रही है, जबकि यह पूरी प्रक्रिया चुनाव आयोग संचालित कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अगर थोड़ी भी समझ है, तो उसे पता होना चाहिए कि इसमें भाजपा का कोई रोल नहीं है। कांग्रेस के पास खुद बूथ और BLA नहीं हैं, इसलिए वह ड्रामा कर रही है और अपने पाप छुपाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर हमले कर रही है। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का एक ही मत बन गया है जो स्टेटमेंट पाकिस्तान में दिया जाता है, दूसरा दिन वही राहुल गांधी भारत में दे देते हैं या जो राहुल गांधी यहां कहते हैं, दूसरे दिन वही पाकिस्तान में कहा जाता है। कुल मिलाकर कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी लोकतंत्र और संविधानिक संस्थाओं को लगातार कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन



किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर भी साधा निशाना
रामेश्वर शर्मा ने किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन को भी दिखावटी करार दिया। उन्होंने कहा कांग्रेस अपना चेहरा हिंदुस्तान को नहीं दिखा सकती। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने किसी एक भी गांव में पुलिया-सड़क बनाई हो तो बताएं। गांवों में सड़कें भाजपा के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पहुंचाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-नगरपालिका संशोधन विधेयक पारित,अब अध्यक्षों के लिए सीधे होंगे चुनाव

कांग्रेस ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया
शर्मा ने आगे कहा कि देश के करोड़ों किसानों को सम्मान निधि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी। खाद और बीज में सब्सिडी भाजपा सरकार ने दी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से किसानों को बड़ा लाभ मिला। मध्य प्रदेश में सोलर प्लांट लगाने वाले किसानों को 90% सब्सिडी दी जा रही है। किसानों को भावांतर और MSP पर खरीदी भी भाजपा सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल घड़ियाली आंसू बहाती है। कांग्रेस ने ही किसानों पर लाठी चलवाई, जेल में डाला और बेदखल किया था। आज डॉ. मोहन यादव की सरकार किसानों के खेत से लेकर फसल तक हर जिम्मेदारी निभा रही है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed