फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Will 'Kamal' bloom in Chhindwara or will 'Nath' sail across? The fate of 88 candidates on 6 seats will be

MP: छिंदवाड़ा में खिलेगा 'कमल' या 'नाथ' की होगी नैया पार? 6 सीटों पर 88 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 19 को

Wed, 17 Apr 2024 08:05 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 17 Apr 2024 08:05 PM IST
सार

छिंदवाड़ा में मुकाबला टक्कर का हो गया है। सीधी और बालाघाट में त्रिकोणीय मुकाबले हो गया है। वहीं, मंडला सीट पर फग्गन सिंह कुलस्ते के सामने चुनौती है। जबलपुर और शहडोल सीट भाजपा के लिए सुरक्षित है।

विज्ञापन
MP: Will 'Kamal' bloom in Chhindwara or will 'Nath' sail across? The fate of 88 candidates on 6 seats will be
मप्र की छह सीटों पर चुनाव प्रचार थम गया है। अब 19 को मतदान होगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में पहले चरण के लिए 29 सीटों में से छह पर 19 अप्रैल को मतदान होगा। इन सभी सीटों पर मतदान रोचक हो गया है। इन सीटों पर दिग्गजों ने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो और जनसभाएं की हैं। इसमें सबसे हॉट सीट छिंदवाड़ा में मुकाबला टक्कर का हो गया है। सीधी और बालाघाट में त्रिकोणीय मुकाबले हो गया है। वहीं, मंडला सीट पर फग्गन सिंह कुलस्ते के सामने चुनौती है। जबलपुर और शहडोल सीट भाजपा के लिए सुरक्षित है। अब शुक्रवार को इन छह सीटों पर 88 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाता करेंगे। 
विज्ञापन


कमलनाथ की प्रतिष्ठा दांव पर 
छिंदवाड़ा में पूर्व सीएम कमलनाथ की साख दांव पर लगी है। यहां से उनके बेटे नकुलनाथ मैदान में हैं। इस सीट को जीतने के लिए कांग्रेस ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। यहां पर भाजपा ने बंटी साहू को मैदान में उतारा है। चुनाव प्रचार समाप्त होने के एक दिन पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रोड शो किया। उन्होंने मोदी और राम मंदिर से वोटरों को साधने का प्रयास किया। इससे पहले इस सीट पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लगातार दौरे किए। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने छिंदवाड़ा में कैंप कर लिया है। एक वीडियो क्लीप सामने आई, जिसके बाद एफआईआर दर्ज हुई। दूसरी तरफ कांग्रेस नेताओं को नोटिस से लेकर उनके घर पर छापेमारी की जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा का मुकाबला करने के लिए कमलनाथ ने मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने छिंदवाड़ा की जनता से भावनात्मक अपील की। अब इस चुनाव में भले ही नकुलनाथ चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन प्रतिष्ठा कमलनाथ की दांव पर लगी हुई है। 
विज्ञापन


कुलस्ते का भविष्य दांव पर, शाह ने की रैली 
वहीं, मंडला में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के सामने बड़ी चुनौती है। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट पर कांग्रेस ने कांग्रेस चुनाव समिति के सदस्य और विधायक ओमकार सिंह मरकाम को प्रत्याशी बनाया है। मरकाम कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के करीबी माने जाते हैं। राहुल गांधी सभा कर चुके हैं। इस चुनाव में फग्गन सिंह कुलस्ते का भविष्य दांव पर लगा है। दरअसल वे 2023 में विधानसभा का चुनाव निवास सीट से हार गए। ऐसे में यह चुनाव उनके राजनीति भविष्य के लिए भी बहुत अहम है। उनके लिए अमित शाह ने सभा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालाघाट में मुकाबला रोचक, पीएम ने की सभा  
बालाघाट में भाजपा ने पार्षद भारती पारधी को लोकसभा प्रत्याशी बनाया है। उनके समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभा कर चुके हैं। वहीं, कांग्रेस ने सम्राट सरास्वर को टिकट दिया है। यहां पर पूर्व सांसद कंकर मुंजारे बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। मुंजारे की पत्नी अनुभा मुंजारे बालाघाट सीट से कांग्रेस की विधायक हैं।  

शहडोल में राहुल और जेपी नड्डा ने की रैली 
शहडोल सीट पर भाजपा और कांग्रेस में सीधा मुकाबला है। यहां पर भाजपा ने सांसद हिमाद्री सिंह को टिकट दिया है। वहीं, कांग्रेस ने विधायक फुंदेलाल मार्को को प्रत्याशी बनाया है। उनके लिए राहुल गांधी ने शहडोल में सभा की थी। वहीं, हिमाद्री सिंह के प्रचार के लिए जेपी नड्डा आ चुके हैं। इस सीट पर कांग्रेस 2009 के बाद से चुनाव नहीं जीती है। 

पीएम मोदी ने जबलपुर में रोड शो कर मांगें वोट 
जबलपुर सीट पर भाजपा ने आशीष दुबे को प्रत्याशी बनाया है। उनके समर्थन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जबलपुर में रोड शो कर प्रदेश में अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत की थी। वहीं, जेपी नड्डा भी कार्यकर्ताओं की बैठक ले चुके हैं। कांग्रेस ने दिनेश यादव को टिकट दिया है। यहां पर कांग्रेस 28 साल से चुनाव नहीं जीती है। 


सीधी में लड़ाई त्रिकोणीय, शाह और राजनाथ आए 
सीधी सीट पर भाजपा ने डॉ. राजेश मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है। उनके लिए प्रचार करने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह चुनावी रैली कर चुके हैं। यहां से कांग्रेस ने वर्किंग कमेटी के सदस्य और पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल को चुनाव मैदान में उतारा है। इस सीट पर भाजपा के बागी पूर्व राज्यसभा सांसद गोंडवाना पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं। इससे मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed