फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Update: Pre-monsoon rain in Khargone, Harda, Indore, temperature in Chhatarpur reached 45.3 degrees

MP Weather Update: खरगोन, हरदा, इंदौर में हुई प्री मानसून बारिश, छतरपुर का तापमान 45.3 डिग्री पर पहुंचा

Fri, 14 Jun 2024 09:13 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 14 Jun 2024 09:13 PM IST
सार

MP Weather Today: प्रदेश के कुछ जिलों में प्री मानसून की बारिश हुई है। वहीं छतरपुर का तापमान सबसे अधिक 45.3 डिग्री दर्ज किया गया है।
 

विज्ञापन
MP Weather Update: Pre-monsoon rain in Khargone, Harda, Indore, temperature in Chhatarpur reached 45.3 degrees
इंदौर में शाम के समय बारिश हुई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में अभी तक मानसून में एंट्री नहीं की है। 17-18 जून तक दस्तक दे सकता है। हालांकि प्रदेश के कुछ हिस्सों में प्री-मानसून की बारिश राहत दे रही है। वहीं प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भीषण गर्मी का दौर भी चल रहा है। कुछ जगह  आकाशीय बिजली गिरने-चमकने या आंधी से लोगों की परेशानी बढ़ गई।  
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर को प्रदेश के कई शहरों में मौसम बदल गया। खरगोन, हरदा, इंदौर के महू, सीहोर के आष्टा, खंडवा समेत कई जिलों में बारिश हुई। खजुराहो प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। राजधानी भोपाल में बादल छाये रहे, यहां का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


सीएम के कार्यक्रम में बारिश में डाला खलल
मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को बैतूल जिले के मुलताई में सभा कर रहे थे। इस दौरान तेज बारिश होने लगी। इससे बचने के लिए लोगों ने वहां लगाए गए होर्डिंग को सिर पर रख लिया। कुछ लोग बारिश से बचने के लिए टेंट में छिपते नजर आए। इसी दौरान वहां करंट की चपेट में आकर एक महिला और बच्चा घायल हो गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 जिलों में प्री-मानसून एक्टिविटी का अनुमान
मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर समेत 27 जिलों में प्री-मानसून एक्टिविटी का अनुमान जताया है। ग्वालियर, दतिया समेत 9 जिलों में गर्मी का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस, ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से आंधी, बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी हुई है, जो अगले कुछ दिन तक बनी रहेगी। आकाशीय बिजली गिरने की संभावना ज्यादा है। सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रदेश में मानसून 18 जून तक आ सकता है। दक्षिण हिस्से से मानसून एंटर होगा। 


मध्य प्रदेश के सबसे गर्म 10 शहर
खजुराहो 45.2
छतरपुर 45.2
पृथ्वीपुर 45
सीधी 44.5
रीवा 44.4
सिंगरौली 44.2
सतना 44.1
नौगांव 44.1
शहडोल 44
दमोह 43.6

प्रदेश के बड़े शहरों का अधिकतम तापमान
ग्वालियर 43.3
जबलपुर 42.7
भोपाल 39
उज्जैन 38.2

15 जून को मौसम विभाग का यह है अलर्ट
मौसम विभाग ने 15 जून को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, राजगढ़, बैतूल, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में गरज-चमक और आंधी का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, सागर और जबलपुर में गर्म हवाएं चलेंगी। इसके लिए यलो अलर्ट है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed