फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: Two systems active in the state, heavy rain in many districts including the capital bhopal

MP Weather: प्रदेश में दो सिस्टम एक्टिव, राजधानी समेत कई जिलों में जोरदार बारिश, आगे भी तेज बरसात का अलर्ट

Wed, 03 Jul 2024 09:57 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 03 Jul 2024 09:57 PM IST
सार

प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से दो मानसून ट्रैकर एक्टिव हैं। बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हुई। 15 जुलाई तक मध्य प्रदेश के सभी क्षेत्रों में अच्छी वर्षा होने की उम्मीद जताई जा रही है। 

विज्ञापन
MP Weather: Two systems active in the state, heavy rain in many districts including the capital bhopal
भोपाल में बुधवार को तेज बारिश हुई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में मानसूनी बारिश जारी है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से दो मानसून ट्रैकर एक्टिव हैं। इसकी वजह से बुधवार को राजधानी भोपाल समिति कई जिलों में जोरदार बारिश देखने को मिली। भोपाल में सुबह से रुक-रुककर कभी तेज तो कभी हल्की बारिश हुई, वहीं शाम को एक घंटे तेज बारिश हुई।
विज्ञापन


प्रदेश के इन जिलों में बारिश का अलर्ट
प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से दो सिस्टम एक्टिव हैं। इसके चलते प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आंधी, बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने शिवपुरी, शाजापुर, रायसेन के भीमबेटका, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम के पचमढ़ी, नरसिंहपुर, दमोह, सागर, श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर के खजुराहो और कटनी में आकाशीय बिजली गिरने या चमकने के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मैहर, जबलपुर, बैतूल, पन्ना, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, भोपाल, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, अशोकनगर, भिंड, गुना, अलीराजपुर, झाबुआ, सतना, रीवा, उमरिया, डिंडोरी, धार, देवास, आगर और इंदौर में भी कहीं बारिश तो कहीं आंधी का दौर चलेगा।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा मौसम
पिछले 24 घंटे में भोपाल, जबलपुर, बालाघाट समेत प्रदेश के 10 जिलों में बारिश हुई, जबकि अगले 24 घंटे भी ऐसा ही मौसम रहेगा। गुरुवार अल सुबह स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जिसका असर रात में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश का कहना है कि 15 जुलाई तक मध्य प्रदेश के सभी क्षेत्रों में अच्छी वर्षा होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक 5.5 इंच बारिश हुई
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक औसत 5.5 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि 5.8 इंच पानी गिरना था। ऐसे में अभी भी 0.3 इंच पानी कम गिरा है। बारिश की ओवरऑल स्थिति देखें तो औसत 5 प्रतिशत बारिश कम हुई है। इसमें पूर्वी हिस्से में 15 प्रतिशत कम बारिश हुई है, जबकि पश्चिमी हिस्से के जिलों में 5 प्रतिशत पानी अधिक गिरा है। भोपाल में 63 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है, जबकि रीवा में सबसे कम 46 प्रतिशत बारिश हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed