{"_id":"68a7d0e1c28cc14b0e02719b","slug":"mp-weather-today-yellow-alert-for-heavy-rain-in-18-districts-of-madhya-pradesh-today-3-rain-systems-active-i-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mp weather: प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में हुई बारिश, मलाजखंड में 1 इंच से ज्यादा मंडला में 1 इंच गिरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mp weather: प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में हुई बारिश, मलाजखंड में 1 इंच से ज्यादा मंडला में 1 इंच गिरा पानी
Fri, 22 Aug 2025 08:42 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Fri, 22 Aug 2025 08:42 PM IST
सार
शुक्रवार को प्रदेश के करीब 20 से ज्यादा जिलों में बारिश दर्ज की गई। मलाजखंड में सबसे ज्यादा 1 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई जबकि मंडला में 1 इंच के करीब बारिश दर्ज की गई। वहीं पचमढ़ी, नरसिंहपुर और श्योपुर में आधा इंच से ज्यादा बारिश हुई।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश में तीन स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने की वजह से लगातार तेज बारिश का दौर चल रहा है। शुक्रवार को प्रदेश के करीब 20 से ज्यादा जिलों में बारिश दर्ज की गई। मलाजखंड में सबसे ज्यादा 1 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई जबकि मंडल में 1 इंच के करीब बारिश दर्ज की गई। वहीं पचमढ़ी, नरसिंहपुर और श्योपुर में आधा इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा बैतूल, भोपाल, गुना, नर्मदापुरम, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, नरसिंहपुर, रीवा, नौगांव, सागर, शिवनी, टीकमगढ़, उमरिया में भी पानी गिरा। मौसम विभाग में अगले 4 दिन के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसारा सीधी, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, उमरिया, शहडोल, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनुपपुर, बैतूल, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, जबलपुर, श्योपुर में बिजली के साथ मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। साथ ही कटनी में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। रात्रि समय में सतना, मैहर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, रायसेन, हरदा, शिवपुरी, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी , इंदौर में भी बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें- MP के 20 से ज्यादा जिलों में हुई बारिश, शिवपुरी में 1 इंच से ज्यादा गिरा पानी, तेज बारिश का अलर्ट
विज्ञापन
इसलिए हो रही लगातार तेज बारिश
मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि एक मानसून दतिया, सीधी से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। वहीं, एक अन्य ट्रफ बीचोंबीच से निकल रही है। दक्षिणी हिस्से में साइक्लोनिक सकुर्लेशन की एक्टिविटी देखने को मिल रही है। इन वजहों से प्रदेश में तेज बारिश का दौर है। अगले चार दिन के लिए कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें-मार्च 2027 तक हर ग्रामीण परिवार तक पहुंचेगा नल से जल, प्रदेश ने हासिल किया 70% से अधिक लक्ष्य
प्रदेश में अब तक 6.1 इंच पानी ज्यादा गिरा
मध्य प्रदेश में 16 जून को मानसून ने आमद दी थी। तब से अब तक औसत 33.1 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 27 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 6.1 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। यानी, अब तक 89 प्रतिशत पानी गिर चुका है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन