फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP weather today: Heavy rain in Madhya Pradesh, 3 inches of rain fell in Ratlam in 9 hours and 2.5 inches of r

Mp weather today: मध्य प्रदेश हो रही झमाझम बारिश, रतलाम में 9 घंटे में 3 इंच और दमोह में ढाई इंच गिरा पानी

Wed, 20 Aug 2025 08:09 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 20 Aug 2025 08:09 PM IST
सार

बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई सबसे ज्यादा रतलाम में करीब 3 इंच और दमोह में ढाई इंच बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा बैतूल, भोपाल, गुना, नर्मदापुरम, खरगोन, पचमढ़ी,रायसेन, रतलाम,शिवपुरी, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, नरसिंहपुर, सागर, सतना,सीधी, टीकमगढ़, उमरिया और मलाजखंड में बारिश दर्ज की गई। 

विज्ञापन
MP weather today: Heavy rain in Madhya Pradesh, 3 inches of rain fell in Ratlam in 9 hours and 2.5 inches of r
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने की वजह से लगातार तेज बारिश का दौर चल रहा है। बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई सबसे ज्यादा रतलाम में करीब 3 इंच और दमोह में ढाई इंच बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा बैतूल, भोपाल, गुना, नर्मदापुरम, खरगोन, पचमढ़ी,रायसेन, रतलाम,शिवपुरी, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, नरसिंहपुर, सागर, सतना,सीधी, टीकमगढ़, उमरिया और मलाजखंड में बारिश दर्ज की गई। नर्मदापुरम में तवा डैम के 13 में से 5 गेट 5-5 फीट तक खोले गए हैं। इनसे 43,010 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। प्रदेश में अगले चार दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून टर्फ, डिप्रेशन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की एक्टिविटी होने से कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो रही है।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें-चुनाव आयोग का अपमान कर रही कांग्रेस, सारंग बोले- 27 सीटें घटा दें तो भी BJP को प्रदेश में बहुमत मिलता
विज्ञापन


 मौसम विभाग का बारिश के लिए अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार के अनुसार गुना, दमोह, जबलपुर, नरसिंहपुर में बिजली के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही भोपाल, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, सागर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी, बालाघाट, डिंडोरी, मंडला, शहडोल, कटनी, उमरिया, मैहर में बिजली के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है।  निवाड़ी, टीकमगढ़, नीमच, मंदसौर, सीधी, सिंगरौली, खंडवा, नर्मदापुरम, शाजापुर, अनूपपुर, श्योपुर, मुरैना, सतना, खरगोन, बुरहानपुर, हरदा, रीवा, पन्ना, छतरपुर शिवपुरी, रतलाम, अलीराजपुर, झाबुआ, आगर, उज्जैन में हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में हुई बारिश, इंदौर में 9 घंटे में ढाई इंच से ज्यादा गिरा पानी


अब तक 32 इंच बारिश
मध्य प्रदेश में इस सीजन में अब तक औसत 32 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 26.1 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 5.9 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। यानी, अब तक 86 प्रतिशत पानी गिर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed