फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today Imd Issue Heavy Rain Alert in 13 Districts as Monsoon Systems Remain Active

MP Weather: प्रदेश में मानसून के दो सिस्टम एक्टिव, बारिश का दौर जारी; आज 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Mon, 05 Aug 2024 11:18 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 05 Aug 2024 11:18 AM IST
सार

MP Weather News: मध्य प्रदेश में मानसून के दो सिस्टम एक्टिव होने से बारिश का दौर लगातार जारी है। सोमवार को मौसम विभाग ने इंदौर, उज्जैन, सागर, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से छोटी-बड़ी नदियां उफान पर हैं। 10 बड़े बांधों के गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन
MP Weather Today Imd Issue Heavy Rain Alert in 13 Districts as Monsoon Systems Remain Active
झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जानकारी के अनुसार जबलपुर में बरगी बांध 94 प्रतिशत भर चुका है। आज दोपहर तीन गेट और खोले जा सकते हैं। इधर राजधानी भोपाल में सुबह बारिश हुई हालाकि अभी तक तेज बारिश नहीं हुई है। मध्य प्रदेश मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि श्योपुर-कलां, नीमच, मंदसौर गांधीसागर बांध पर जारी रहने की संभावना है, इसके साथ ही रतलाम धोलावाड, आगर मालवा में बिजली के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन


झाबुआ, उज्जैन महाकालेश्वर पर मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। धार मांडू, देवास, शाजापुर, राजगढ़, गुना, पश्चिम शिवपुरी, भिंड, दतिया रतनगढ़, निवाड़ी ओरछा, साथ ही अलीराजपुर, बड़वानी बावनगजा, इंदौर, खरगोन महेश्वर, खंडवा ओंकारेश्वर में हल्की बारिश होने की संभावना है। बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम पचमढ़ी, छिंदवाड़ा, बैतूल, नरसिंहपुर, सीहोर, रायसेन सांची भीमबेटका, भोपालबैरागढ़, विदिशा उदयगिरि, सागर, अशोकनगर, पूर्वी शिवपुरी, ग्वालियर एपी, मुरैना, टीकमगढ़ में भी तेज बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


प्रदेश में कोटे का 62 फीसदी बारिश हुई
मध्य प्रदेश मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में डेढ़ महीने के भीतर 23.3 इंच बारिश हो चुकी है, यानी सीजन के कोटे का 62 फीसदी पानी गिर चुका है। मौसम विभाग भोपाल के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह के मुताबिक, लो प्रेशर एरिया, मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से एमपी में भारी बारिश का दौर चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश 4 दिन में इन बांधों के गेट खुले
मानसून सिस्टम एक्टिव होने से मध्य प्रदेश में पिछले 4 दिन से तेज बारिश का दौर जारी है। इस वजह से 10 बड़े बांधो से पानी छलक उठा है। भोपाल का बड़ा तालाब भी भर गया है। यहां रविवार को दूसरी बार भदभदा के 2 गेट खुले। कलियासोत डैम के सीजन में चौथी बार गेट खोले गए। कोलार डैम के भी सीजन में तीसरी बार गेट खोले गए। नर्मदापुरम में तवा डैम, अशोकनगर में राजघाट डैम, जबलपुर में बरगी डैम, रायसेन के बारना डैम, विदिशा में हलाली डैम, छिंदवाड़ा में माचागोरा डैम के भी गेट खुल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed