{"_id":"684b88393d0891bdd403c6f8","slug":"mp-weather-today-heat-wave-will-prevail-in-12-districts-of-madhya-pradesh-including-gwalior-today-thundersto-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mp Weather Today: मध्य प्रदेश के कई जिलों में जारी रहा आंधी-बारिश का दौर, खजुराहो का पारा 45 डिग्री पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mp Weather Today: मध्य प्रदेश के कई जिलों में जारी रहा आंधी-बारिश का दौर, खजुराहो का पारा 45 डिग्री पहुंचा
Fri, 13 Jun 2025 07:18 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Fri, 13 Jun 2025 07:18 PM IST
सार
शुक्रवार को गुना, शिवपुरी, मुरैना,अशोकनगर,इंदौर, ग्वालियर, रतलाम और खंडवा में बारिश हुई। कई जिलों में तेज आंधी भी चली। वहीं कई शहरों में पारा 40 डिग्री के पार रहा। खजुराहो सबसे गर्म रहा। यहां का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन
भोपाल का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के साथ आंधी-बारिश का मौसम भी चल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में उमस वाली गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। शुक्रवार को गुना, शिवपुरी, मुरैना,अशोकनगर,इंदौर, ग्वालियर, रतलाम और खंडवा में बारिश हुई। कई जिलों में तेज आंधी भी चली। वहीं कई शहरों में पारा 40 डिग्री के पार रहा। खजुराहो सबसे गर्म रहा। यहां का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। ग्वालियर में 44.5 डिग्री, नर्मदापुरम में 44.4 डिग्री और नौगांव में 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कई शहरों का पारा 40 डिग्री पार
शुक्रवार को एमपी में खजुराहो सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। ग्वालियर में 44.5 डिग्री, नर्मदापुरम में 44.4 डिग्री और नौगांव में 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।भोपाल में 40 डिग्री, इंदौर में 38.2 डिग्री, उज्जैन में 41.8 डिग्री और जबलपुर में 40.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह टीकमगढ़, नरसिंहपुर, गुना, सतना, रीवा, सीधी, शिवपुरी, उमरिया, सागर, रतलाम, शाजापुर, खरगोन और खंडवा में तापमान 40 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें-अहमदाबाद विमान हादसे के बाद सीएम के जबलपुर और इंदौर में आयोजित आज के कार्यक्रम स्थगित
विज्ञापन
14-15 जून को मध्य प्रदेश में इंटर हो सकता है मानसून
मानसून पिछले 15 दिन से महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा है। इस वजह से एमपी में इसकी एंट्री नहीं हो पाई है। हालांकि, अब मानसून के सक्रिय होने की हल चल तेज हुईं है। ऐसे में मौसम विभाग ने 14-15 जून को मध्य और पूर्वी भारत के हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के एंटर होने की संभावना जताई है। मानसून के प्रवेश की सामान्य तारीख 15 जून ही है। पिछले साल यह 21 जून को एंटर हुआ
यह भी पढ़ें-देशभर में चर्चा में आया भोपाल का रेलवे ओवर ब्रिज, 90 डिग्री वाले ओवर ब्रिज के डिजाइन पर उठ रहे सवाल
अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम
14 जून: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, खरगोन, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, विदिशा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, दमोह, कटनी, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में आंधी-बारिश का अलर्ट है।
15 जून: छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट में तेज बारिश का अलर्ट है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, नीमच, मंदसौर, रतलाम, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, विदिशा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, दमोह, कटनी, सिवनी, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में आंधी, बारिश का अलर्ट है।
16 जून: मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, खंडवा, देवास, सीहोर में तेज बारिश हो सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, सतना, मैहर, शहडोल, उमरिया, पन्ना, कटनी, दमोह, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सागर, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, राजगढ़, शाजापुर, बुरहानपुर, खरगोन, आगर-मालवा, बड़वानी, धार, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ और अलीराजपुर में आंधी चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है।