फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: Fog in 14 cities of Madhya Pradesh since morning, light rain alert in Gwalior Chambal today

Mp Weather Today:मध्य प्रदेश के 14 शहरों में सुबह से छाया कोहरा, ग्वालियर चंबल में आज हल्की बारिश का अलर्ट

Tue, 21 Jan 2025 08:21 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 21 Jan 2025 08:21 AM IST
सार

Mp Weather Today:मध्य प्रदेश के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के 14 जिलों में सुबह से कोहरा छाया रहा। ग्वालियर चंबल में आज हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

 

विज्ञापन
MP Weather Today: Fog in 14 cities of Madhya Pradesh since morning, light rain alert in Gwalior Chambal today
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मौसम में मिला जुला असर देखने को मिल रहा है कहीं तेज ठंड तो कहीं तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। मंगलवार को राजधानी भोपाल समेत 14 जिलों में सुबह से कोहरा छाया हुआ है। जबकि ग्वालियर चंबल क्षेत्र में मौसम विभाग ने आज हल्की बारिश का अलर्ट  जारी किया है। प्रदेश में 2 दिन ठंड पड़ेगी। फिर दिन-रात का तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा। हालांकि दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कई शहरों का तापमान 30 डिग्री से ज्यादा तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन



इन जिलों में सुबह से छाया कोहरा
भोपाल ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोहरा है। ग्वालियर-चंबल के हिस्से में हल्की बारिश होने का अनुमान भी है। कल बुधवार को निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोहरा रहेगा। ग्वालियर, श्योपुर, दतिया, मुरैना, भिंड में हल्की बारिश हो सकती है। सोमवार को जेट स्ट्रीम हवा 260 किमी प्रतिघंटा से चलीं। हालांकि, प्रदेश में ठंडक कम हो गई। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में अभी मौसम का मिला-जुला असर है। कहीं रात में तेज ठंड है तो कुछ शहरों में पारा 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा और दिन में सर्द हवाएं चल रही हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के पूर्वी हिस्से में ज्यादा ठंड
प्रदेश के पूर्वी हिस्से में ठंड का असर है। रविवार-सोमवार की रात में मंडला में पारा 5 डिग्री सेल्सियस रहा। शहडोल के कल्याणपुर में 5.1 डिग्री, पचमढ़ी में 6.5 डिग्री, मलाजखंड में 6.9 डिग्री, उमरिया में 7.4 डिग्री, नौगांव में 8.5 डिग्री, राजगढ़ में 9.4 डिग्री और रायसेन-सतना में 9.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जबलपुर में 8.6 डिग्री और भाेपाल में 9.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। बाकी शहरों में पारा 10 डिग्री से अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed