फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: Alert of heavy rain in 45 districts of Madhya Pradesh Hindi News

MP Weather Today: प्रदेश में बारिश का दौर जारी, भोपाल के बांधों के गेट खुले, आज 45 जिलों में बारिश का अलर्ट

Sat, 24 Aug 2024 12:07 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 24 Aug 2024 12:07 PM IST
सार

MP Weather Today: मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में लो प्रेशर एरिया की वजह से मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव हुआ है। इसके असर से 26 अगस्त तक पूरे प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।

विज्ञापन
MP Weather Today: Alert of heavy rain in 45 districts of Madhya Pradesh Hindi News
मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम से भारी बारिश का दौर जारी है। इंदौर में शुक्रवार को 3 इंच बारिश से व्यवस्थाएं अस्त-व्यस्त हो गई, शिप्रा नदी में बाढ़ आ गई। राजधानी भोपाल रात भर बारिश का दौर जारी रहा। इससे भदभदा का एक और केरवा डैम के चार गेट खोले गए। साथ ही कलियासोत डैम से भी पानी छोड़ा जा रहा है। बड़े तालाब में लेवल 1666.80 फीट होने पर दोनों डैम से पानी छोड़ा जा रहा है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए प्रदेश के 23 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही प्रदेश के 45 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से 23 जिले ऐसे हैं, जहां भारी बारिश होने का अनुमान है। इन जिलों में 24 घंटे में 4 इंच या इससे अधिक पानी गिर सकता है। वहीं, बीते दिन शुक्रवार को भोपाल और इंदौर समेत प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई थी। 
विज्ञापन


आज इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान
मध्य प्रदेश मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में श्योपुर, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, आगर-मालवा, शाजापुर, इंदौर, सीहोर, देवास, खरगोन, बड़वानी, झाबुआ, धार, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, भोपाल, ग्वालियर, नीमच,अलीराजपुर, खंडवा, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, खंडवा, नरसिंहपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, पन्ना, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला और जबलपुर में भी तेज बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। इधर शुक्रवार को इंदौर में करीब 3 इंच पानी गिर गया। वहीं, भोपाल में 2 इंच, खंडवा में ढाई इंच, छिंदवाड़ा में पौने 2 इंच, सीधी में आधा इंच, गुना में सवा इंच बारिश दर्ज की गई। धार, रतलाम, उज्जैन, मंडला, सतना समेत कई जिलों में भी बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए हो रही प्रदेश भर में बारिश 
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि मुताबिक बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में लो प्रेशर एरिया की वजह से मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव हो गया है। अगले दो दिन तक यानी 26 अगस्त तक पूरे प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। 25 अगस्त से सिस्टम और मजबूत हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed