{"_id":"6766d86386888f32190e9563","slug":"mp-weather-there-will-be-rain-in-the-state-next-week-bhopal-s-minimum-temperature-reached-above-10-degrees-f-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mp weather:प्रदेश में अगले सप्ताह होगी बारिश,दिसंबर में पहली बार 10 डिग्री से ऊपर पहुंचा भोपाल का न्यूनतम पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mp weather:प्रदेश में अगले सप्ताह होगी बारिश,दिसंबर में पहली बार 10 डिग्री से ऊपर पहुंचा भोपाल का न्यूनतम पारा
Sat, 21 Dec 2024 08:32 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sat, 21 Dec 2024 08:32 PM IST
सार
प्रदेश में नए साल से पहले बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। राजधानी भोपाल में इस दिसंबर पहली बार न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। 2 दिन बाद प्रदेश में फिर कड़के की ठंड का दौर शुरू होगा।
विज्ञापन
भोपाल का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में नए साल से पहले बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। एमपी में इस समय कड़ाके की ठंड से राहत मिली हुई है। राजधानी भोपाल में इस दिसंबर पहली बार न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। 2 दिन बाद प्रदेश में फिर कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होगा। शनिवार को राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई शहरों में कोहरा छाया रहा। दिन में धूप खिली रही। दिसंबर अंत में कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर चलने की संभावना है। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बादल छा सकते है, कहीं कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है।
25 दिसंबर बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि 25 दिसंबर के बाद मौसम में बदलाव होगा। 27 दिसंबर को एक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने से 28 दिसंबर से बादल छा सकते हैं और कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है। फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ चक्रवात और हवा का रुख पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी होने से अगले चार दिनों तक तापमान में 2 से 4 डिग्री की वृद्धि देखने को मिलेगी।
प्रदेश प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान
शहर न्यूनतम तापमान
भोपाल 10.4
इंदौर 13.6
जबलपुर 11.6
पचमंढ़ी 5.3
ग्वालियर 8.0
उज्जैन 12.7
रीवा 10.0
विज्ञापन
25 दिसंबर बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि 25 दिसंबर के बाद मौसम में बदलाव होगा। 27 दिसंबर को एक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने से 28 दिसंबर से बादल छा सकते हैं और कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है। फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ चक्रवात और हवा का रुख पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी होने से अगले चार दिनों तक तापमान में 2 से 4 डिग्री की वृद्धि देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
प्रदेश प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान
शहर न्यूनतम तापमान
भोपाल 10.4
इंदौर 13.6
जबलपुर 11.6
पचमंढ़ी 5.3
ग्वालियर 8.0
उज्जैन 12.7
रीवा 10.0
