फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: Rain continues in Madhya Pradesh, 2 inches of rain in Sidhi within 9 hours, many rivers are in spa

Mp Weather: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, 9 घंटे के अंदर सीधी में 2 इंच हुई बारिश, कई नदी-नाले उफान पर

Sat, 21 Jun 2025 09:30 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 21 Jun 2025 09:30 PM IST
सार

शनिवार को भोपाल समेत 20 से अधिक जिलों में बारिश हुई। 9 घंटे के अंदर सीधी में 2 इंच बारिश हो गई। वहीं, रतलाम में सवा इंच से ज्यादा पानी गिरा। सतना में पौन इंच, रीवा-खजुराहो में आधा इंच से ज्यादा बारिश हुई।

विज्ञापन
MP Weather: Rain continues in Madhya Pradesh, 2 inches of rain in Sidhi within 9 hours, many rivers are in spa
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में चार दिन के अंदर मानसून ने अपना असर दिखा दिया है। लगातार तेज बारिश का दौर चल रहा है। नदी-नाले उफान पर हाेने से कई रास्ते बंद हो गए हैं। शनिवार को भोपाल समेत 20 से अधिक जिलों में बारिश हुई। 9 घंटे के अंदर सीधी में 2 इंच बारिश हो गई। वहीं, रतलाम में सवा इंच से ज्यादा पानी गिरा। सतना में पौन इंच, रीवा-खजुराहो में आधा इंच से ज्यादा बारिश हुई। इसके अलावा भोपाल, धार, गुना, ग्वालियर, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, छिंदवाड़ा, दमोह, मंडला, नौगांव, सागर, उमरिया, बालाघाट में भी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन



मौसम विभाग का अलर्ट
मध्य प्रदेश मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार अगले कुछ घंटों में गुना, ग्वालियर, भिंड, शिवपुरी, बैतूल, हरदा, विदिशा,उदयगिरि, दमोह, टीकमगढ़, निवारी,ओरछा, छतरपुर,खजुराहो, सागर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज और सीधी में बिजली के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही रायसेन, भोपाल, सीहोर, देवास, इंदौर में बिजली चमकने के साथ हल्की गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। धार, अशोकनगर, खंडवा, नर्मदापुरम,पचमढ़ी, नरसिंगपुर, छिंदवाड़ा, नीमच, झाबुआ, अलीराजपुर, उज्जैन, श्योपुर कलां, मुरैना, दतिया, शहडोल, उमरिया, कटनी, अनूपपुर,अमरकंटक, चित्रकूट, मैहर और सिंगरौली जिले में भी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-अमर उजाला संवाद पहली बार मध्य प्रदेश में, 26 जून को भोपाल में जुटेंगी हस्तियां
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सिस्टम की वजह से ऐसा मौसम
प्रदेश के ऊपर से एक लो प्रेशर एरिया (कम दवाब का क्षेत्र) गुजर रहा है। वहीं, पश्चिमी हिस्से से ट्रफ की एक्टिविटी है। ये दोनों ही सिस्टम स्ट्रॉन्ग है। इस वजह से पूर्वी और उत्तरी हिस्से में अति भारी या भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ भी सक्रिय है, जो पूरे प्रदेश में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश करा रहे हैं।


यह भी पढ़ें-राज्य स्तरीय कार्यक्रम आज अटल पथ पर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे शामिल


अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम

22 जून: टीकमगढ़, छतरपुर, निवाड़ी, सतना, मैहर,रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। ग्वालियर, भिंड, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, रायसेन, सागर, दमोह, पन्ना में भारी बारिश होने का अनुमान है। बाकी जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट है।

23 जून: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, दतिया में अति भारी बारिश हो सकती है। इनमें 24 घंटे में 8 इंच तक पानी गिरने का अनुमान है। गुना, अशोकनगर, सागर, दमोह, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर में भारी बारिश की संभावना है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत अन्य जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।

24 जून: सागर-दमोह में अति भारी बारिश का अलर्ट है। शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, पन्ना, कटनी, जबलपुर, सीधी, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में भी आंधी-बारिश का अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed