फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: The weather of the state changed again, the mercury crossed 33 degrees, the weather will remain th

Mp Weather: प्रदेश का फिर बदला मौसम 33 डिग्री पार पहुंचा पारा, 2 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम, 13 से बढ़ सकती है ठंड

Tue, 11 Feb 2025 08:30 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 11 Feb 2025 08:30 AM IST
सार

एमपी के तापमान में एक बार फिर से  बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दिन में अधिकतम तापमान 33 डिग्री पार पहुंच गया। गुना में एक ही दिन में पारा 5.4 डिग्री बढ़ गया। 3 फरवरी से ठंड का दूसरा दौर आ सकता है।

विज्ञापन
MP Weather: The weather of the state changed again, the mercury crossed 33 degrees, the weather will remain th
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है जहां फरवरी माह में करके की ठंड शुरू हुई थी वही एक बार फिर से तापमान मैं बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दिन में अधिकतम तापमान 33 डिग्री पार पहुंच गया। वहीं रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है ज्यादातर जिलों का तापमान 10 डिग्री से ऊपर चल रहा है। गुना में एक ही दिन में पारा 5.4 डिग्री बढ़ गया। रतलाम-सिवनी में 33 डिग्री और मंडला में 33.5 डिग्री रहा। अधिकांश शहरों में पारा 30 डिग्री से ज्यादा ही रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसा ही मौसम अगले 2 दिन और बना रहेगा। 13 फरवरी से सर्दी का दूसरा दौर आ सकता है। आज गर्मी का असर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


जाने क्यों बदल रहा मौसम 
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश के अनुसार 8 फरवरी को एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तर भारत पहुंचा था। इसके असर के कारण प्रदेश में उत्तर से सर्द हवाएं चल रही थी, जो अब लौट गई है। अब राजस्थान के पास एक प्रेरित चक्रवात (इंड्यूस साइसर) बन गया है। इसके कारण हवा का रुख बदल कर दक्षिणी हो गया है। ऐसे में उत्तर से सर्द हवा नहीं आ रही है। जिससे दिन-रात के पारे में बढ़ोतरी देखने को मिली है।प्रदेश में कुछ दिन पहले सर्द हवा की रफ्तार 36 से 40 किमी प्रतिघंटा तक पहुंच गई थी, लेकिन अब सर्द हवाएं नहीं आ रही है। इस वजह से गर्मी बढ़ गई है। फिलहाल जेट स्ट्रीम हवा का असर प्रदेश में नहीं है।
विज्ञापन


एक ही दिन में 5 डिग्री से ज्यादा बढ़ा तापमान 
सोमवार को दिन के तापमान में खासी बढ़ोतरी देखने को मिली है। गुना में 5.4 डिग्री बढ़कर यह 32.5 डिग्री पर आ गया। मंडला सबसे गर्म रहा और यहां पारा 33.5 डिग्री रहा। रतलाम और सिवनी में 33 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह बैतूल, धार, नर्मदापुरम, खरगोन, दमोह, खजुराहो और सतना में 31 डिग्री के पार रहा। खंडवा में 32.1 डिग्री, सागर में 32.2 डिग्री, गुना में 32.5 डिग्री दर्ज हुआ। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 31.4 डिग्री, इंदौर में 30.4 डिग्री, उज्जैन में 30.8 डिग्री, ग्वालियर में 29.1 डिग्री और जबलपुर में तापमान 30.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले 2 दिन ऐसा मौसम
11 फरवरी: सुबह व रात में हल्की ठंडक देखने को मिली। वहीं, दिन में तेज धूप खिली रहेगी।

12 फरवरी: अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। रात में भी पारे में उछाल आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed