फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: The effect of cold has reduced in the state, the temperature has crossed 33 degrees, there may be

Mp Weather: प्रदेश में ठंड का असर हुआ कम 33 डिग्री पार पहुंचा पारा,चार दिन बाद दो-तीन डिग्री हो सकती है गिरावट

Tue, 18 Feb 2025 08:34 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 18 Feb 2025 08:34 AM IST
सार

Mp Weather: प्रदेश में ठंड का का असर कम हो गया है। 3 महीने तक चली ठंडी से अब राहत मिल गई है। प्रदेश में दिन का तापमान 33 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। चार दिन बाद तापमान में दो-तीन डिग्री गिरावट हो सकती है।

विज्ञापन
MP Weather: The effect of cold has reduced in the state, the temperature has crossed 33 degrees, there may be
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में ठंड का का असर कम हो गया है। 3 महीने तक चली ठंडी से अब राहत मिल गई है। प्रदेश में दिन का तापमान 33 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। सोमवार को नर्मदापुरम, खंडवा, मंडला और सिवनी सबसे गर्म रहे। वहीं, भोपाल-उज्जैन में भी तापमान 31 डिग्री से अधिक रहा। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 4 दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। 22-23 फरवरी से ठंड का तीसरा दौर आ सकता है। जिससे पारे में फिर गिरावट होगी। हालांकि ज्यादा ठंड नहीं पड़ेगी। 
विज्ञापन



मंडला रहा प्रदेश का सबसे गर्म शहर 
मध्य प्रदेश मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सोमवार को प्रदेश के सभी शहरों में पारे में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 31.8 डिग्री, इंदौर में 30.8 डिग्री, ग्वालियर में 29.6 डिग्री, उज्जैन में 31.5 डिग्री और जबलपुर में 30.4 डिग्री रहा। नर्मदापुरम में सबसे ज्यादा 33.6 डिग्री दर्ज किया गया। मंडला में 33.5 डिग्री, खंडवा में 33.1 डिग्री और सिवनी में 33 डिग्री रहा। इसी तरह दमोह में 32 डिग्री, रतलाम में 32.2 डिग्री, दमोह में 32.0 डिग्री, सागर-उमरिया में 32.1 डिग्री दर्ज किया गया। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। ज्यादातर शहरों में तापमान 12 डिग्री से अधिक ही है।
विज्ञापन


अब ठंड आखिरी पड़ाव पर
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि प्रदेश में अब ठंड आखिरी पड़ाव पर है।अगले 4 दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। 19 फरवरी से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस जरूर एक्टिव हो रहा है। जिसके असर से 22-23 फरवरी से पारे में दो से तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है। फरवरी में कई वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होते हैं। अबकी बार भी ऐसा ही है। इस वजह से पारे में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। फिलहाल बारिश होने के आसार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले 2 दिन ऐसा मौसम

18 फरवरी: दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। रात में भी पारा बढ़ सकता है।

19 फरवरी: दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed