फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP weather: Temperatures dropped by more than 2 degrees in Pachmarhi in a day, recorded at 7.8, cold effect in

Mp weather: पचमढ़ी में 1 दिन में लुढ़का 2 डिग्री से ज्यादा पारा 7.8 दर्ज, भोपाल समेत कई शहरों में ठंड का असर

Sat, 16 Nov 2024 10:04 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 16 Nov 2024 10:04 PM IST
सार

प्रदेश के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है पचमढ़ी का पारा एक दिन में दो डिग्री से ज्यादा लुढ़क गया है। यहां का न्यूनतम तापमान 7.8 दर्ज किया गया। भोपाल समेत कई शहरों में ठंड का असर रहा। 20 नवंबर तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

 

विज्ञापन
MP weather: Temperatures dropped by more than 2 degrees in Pachmarhi in a day, recorded at 7.8, cold effect in
भोपाल का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पचमढ़ी के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रहा है। यहां एक दिन में दो डिग्री से ज्यादा तापमान गिर गया है। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात में यहां का न्यूनतम तापमान 7.8 दर्ज किया गया है। पचमढ़ी में दिन का भी तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। इधर राजधानी भोपाल में भी ठंड का असर देखने को मिल रहा है। भोपाल में सुबह-सुबह कोहरा छाने लगा है। यहां का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि 20 नवंबर तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा इसके बाद ठंड का असर और बढ़ेगा। ग्वालियर चंबल क्षेत्र में ज्यादा ठंड के आसार रहेंगे। जबकि दिसंबर के मध्य में पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने का अंदेशा लगाया जा रहा है।
विज्ञापन



प्रदेश के 5 सबसे न्यूनतम तापमान वाले शहर

शहर          तापमान (°C में
)
पचमढ़ी        7.8
मंडला         10.5
शहडोल      10.9
शाजापुर      11.2
बालाघाट      12.1


सुबह-शाम बढ़ेगी धुंध
प्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार को सुबह कोहरा छाया रहा। ग्वालियर, भिंड और निवाड़ी में मध्यम कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि हवा का रुख जब उत्तर-पश्चिमी हो जाएगा और पहाड़ों पर बर्फबारी होगी, तब तापमान में और गिरावट होगी। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से ग्वालियर-चंबल संभाग सबसे ज्यादा ठंडा रहेगा। सुबह-शाम धुंध भी बढ़ेगी। हवाओं का असर इन्हीं संभागों में सबसे पहले होता है।
विज्ञापन



प्रदेश के इन इलाकों में बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर के शुरुआत में प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्र में ठंड का असर दिखाई देगा। इनमें सागर संभाग के जिले निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना शामिल है। वहीं इंदौर संभाग के  झाबुआ और धार के उत्तरी हिस्से भी आने वाले समय में ठंडे पड़ने वाले हैं। जबकि रीवा संभाग के मउगंज सीधी और सिंगरौली में भी सर्द हवाएं बढ़ेंगी। जबलपुर संभाग के मंडला और डिंडोरी में भी ठंड का असर दिसंबर के शुरूआती दिनों में बढ़ेगा। इसके साथ ही प्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग में जबरदस्त ठंड पड़ने वाली है। इसके अलावा मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, उज्जैन, सीहोर, मंडला, धार, विदिशा, राजगढ़ और ग्वालियर चंबल, डिंडोरी, झाबुआ में भी सर्द हवा का असर अब
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed