{"_id":"67c12785b5ec3c7beb0a4309","slug":"mp-weather-temperature-will-increase-in-the-state-today-also-clouds-may-cover-some-places-possibility-of-ra-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mp weather: प्रदेश में पारा 35 डिग्री पर, भोपाल में छाए बादल, मार्च के पहले सप्ताह में बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mp weather: प्रदेश में पारा 35 डिग्री पर, भोपाल में छाए बादल, मार्च के पहले सप्ताह में बारिश की संभावना
Fri, 28 Feb 2025 08:55 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Fri, 28 Feb 2025 08:55 PM IST
सार
Mp weather: एमपी के तापमान में बढ़ोतरी जारी है। शुक्रवार को प्रदेश के चार जिलों का तापमान 35 डिग्री या उससे ज्यादा दर्ज किया गया। भोाल में बदल छाए। वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने की वजह से मार्च के शुरुआती दौर में प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश मैं लगातार तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। प्रदेश में 35 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया जा रहा है। वहीं कई जिलों में बादल भी छा रहे हैं। शुक्रवार को राजधानी में बादल छाए साथ तापमान में बढ़ोतरी हुई यहां का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में दिन के साथ रात का भी तापमान बढ़ा है। सागर में रात का तापमान 21.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो प्रदेश में सबसे कम पचमढ़ी में 12.4 डिग्री दर्ज किया गया।
मार्च में छाएंगे बादल होगी बारिश
मौसम विभाग का कहना है कि मार्च के पहले सप्ताह में बादल छाने और हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 2 मार्च से पश्चिम-उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। जिसका असर प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है। खासकर 4 मार्च से इंदौर, ग्वालियर, चंबल हिस्से में कहीं-कहीं मौसम बदला हुआ रह सकता है। इससे पहले दिन-रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बादल छा सकते हैं।
ठंड और गर्म दोनों रहा फरवरी
फरवरी माह का आज आखिरी दिन है, इस महीने मध्य प्रदेश में मौसम की बात करें तो मौसम का मिला-जुला असर रहा। शुरुआती दिनों में ही तेज ठंड पड़ी, लेकिन दूसरे सप्ताह से ठंड जैसी गायब सी हो गई। अब भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर समेत कई शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से अधिक ही रहा। वहीं, दिन में 35 डिग्री पार पहुंच चुका है। फरवरी के आखिरी दिन शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा, लेकिन मार्च के पहले सप्ताह में मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है। उत्तर-पश्चिमी भारत में सक्रिय होने वाले वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर प्रदेश में 4 मार्च से देखने को मिल सकता है। इसके अलावा एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम भी एक्टिव है। इस कारण भोपाल समेत कई शहरों में बादल छाए रहे।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान वाले प्रदेश के शहर
शहर अधिकतम तापमान
मंडला 35.4
खजुराहो 35.2
इंदौर 35.0
रतलाम 35.0
धार 34.9
जबलपुर 34.6
भोपाल 34.3