फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Mp Weather Report: These cities will be covered with fog, cold will also increase as the temperature falls.

Mp Weather Report: कोहरे से ढके रहेंगे ये शहर, तापमान के गिरने के साथ ठंड भी बढ़ेगी

Wed, 06 Dec 2023 02:39 PM IST
नितिन तिवारी न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल Published by: नितिन तिवारी Updated Wed, 06 Dec 2023 02:39 PM IST
सार

प्रदेश में बादल छाए रहने के साथ लोगों को ठंड का एहसास हुआ। भोपाल इंदौर सहित कई जिलों में अधिकतम तापमान गिरे। वहीं ठंडी हवाएं चलती रहीं। मिचोंग तूफान का भी असर दिखा।

विज्ञापन
Mp Weather Report: These cities will be covered with fog, cold will also increase as the temperature falls.
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के मौसम में धीरे धीरे ठंड घुलने लगी है। कोहरे के साथ हुई सुबह ने प्रदेशवासियों को कपकपा दिया। राजधानी भोपाल समेत प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिसके चलते लोगों को रात और दिन में ठंड का एहसास हुआ। वहीं आसमान में बादल छाए रहे और सूरज की लुकाछिपी चलती रही। कई स्थानों पर बारिश भी दर्ज की गई। ठंडी हवाओं से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करते नजर आए। कई स्थानों पर अलाव का सहारा लेते हुए भी लोग दिखे। इधर मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगे आने वाले दिनों में भी मौसम कुछ इसी प्रकार का बना रहेगा। 
विज्ञापन


यहां से आ रही नमी
बताया जा रहा है कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। जिसके चलते प्रदेश के ग्वालियर चंबल संभाग के जिलों में और रीवा, छतरपुर, टीकमगढ़, भोपाल, इंदौर जैसे जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। इसके साथ ही सिवनी बालाघाट जिले में अधिकांश स्थानों पर बारिश हो सकती है। यहां बारिश के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। शहडोल जबलपुर संभाग के जिलों में भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। 
विज्ञापन


फैक्ट फाइल
प्रदेश सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेंटीग्रेड सीधी में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेंटीग्रेड ग्वालियर में दर्ज किया गया। वहीं तिरोड़ी में 2, अमरकंटक में 1, मवई में 1, बजाग में 1, करंजिया में 1, बरघाट में 1 और गोहद में 1 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed