{"_id":"6533cb70368747ff2c0baf18","slug":"mp-weather-report-temperature-of-the-state-started-falling-coldness-increased-at-night-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Report: गिरने लगा प्रदेश का तापमान, रात में बढ़ी ठंडक, दिन में गर्मी बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Report: गिरने लगा प्रदेश का तापमान, रात में बढ़ी ठंडक, दिन में गर्मी बरकरार
Sat, 21 Oct 2023 06:30 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 21 Oct 2023 06:30 PM IST
सार
MP Weather Report: प्रदेश में जबलपुर संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक गिरवाट दर्ज की गई है। आगे अन्य जिलों के तापमान में भी कमी आने का अनुमान मौसम विभाग में लगाया है। सबसे कम तापमान मंडला में 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
weather
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में जहां एक ओर चुनावी माहौल गरमाता जा रहा है। वहीं, रात के तापमान में गिरावट तर्ज की जाने लगी है। प्रदेश के मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। मानसून की रवानगी के साथ ही प्रदेश में ठंड का आगमन हो गया है। यहां राते ठंडी होने लगी हैं।
विज्ञापन
वहीं, सुबह भी गुलाबी सर्दी का एहसास होने लगा है। फिलहाल, दिन में गर्मी बरकार है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में दिन और रात के तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, कुछ स्थानों पर बादलों की आवाजाही बनी हुई है। लेकिन नवंबर से तापमान में गिरावट होगी और ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन
मंडला में सबसे कम तापमान
अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रतलाम व गुना में दर्ज किया गया। जबकि सबसे कम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस मंडला में दर्ज किया गया। इसके साथ ही राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
कहीं-कहीं अभी भी बारिश
प्रदेश के इंदौर, जबलपुर और नर्मदा पुरम संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई है। इनमें बैतूल, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, धार, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन जैसे जिले शामिल हैं। बाकी संभाग के जिलों मौसम शुष्क रहा।
