फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: Rain falls in many districts of the state including Bhopal, heavy rain forecast in the last week o

MP Weather: भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में गिरा पानी, सितंबर के आखिरी सप्ताह में तेज बारिश का अनुमान

Sun, 21 Sep 2025 07:50 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 21 Sep 2025 07:50 PM IST
सार

रविवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर रहा। भोपाल में दोपहर में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। नर्मदापुरम, उज्जैन, मंडला, नरसिंहपुर समेत कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। 

विज्ञापन
MP Weather: Rain falls in many districts of the state including Bhopal, heavy rain forecast in the last week o
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं रिमझिम बारिश हो रही है। प्रदेश से एक ट्रफ ही गुजर रही है और लोकल सिस्टम की एक्टिविटी होने की वजह से भी पानी गिर रहा है। रविवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर रहा। भोपाल में दोपहर में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। नर्मदापुरम, उज्जैन, मंडला, नरसिंहपुर समेत कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। सितंबर के आखिरी सप्ताह में प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन



लोकल सिस्टम की एक्टिविटी से हो रही बारिश
देश के 4 राज्यों- राजस्थान, पंजाब, गुजरात और हरियाणा से मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है, लेकिन मध्यप्रदेश में अभी बारिश का दौर जारी है। कहीं हल्की फुहारें तो कहीं रिमझिम बारिश हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश में फिलहाल सिर्फ एक ट्रफ लाइन सक्रिय है, लेकिन लोकल सिस्टम की एक्टिविटी के कारण भी बारिश हो रही है। अगले 24 घंटे में कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया।
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें-MP कांग्रेस जिला अध्यक्षों की पहली बैठक कल से PCC में, प्रदेश प्रभारी और पीसीसी चीफ करेंगे वन टू वन
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदेश में अब तक औसत 43.6 इंच बारिश
प्रदेश में अब तक औसत 43.6 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 36.1 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 7.5 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। यह कोटा पिछले सप्ताह ही पूरा हो गया है। अब तक 118 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed