फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP weather: Rain will continue in the state today as well, very heavy rain in 14 districts, heavy rain alert i

Mp weather: प्रदेश में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, 14 जिलों में अति भारी, 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Thu, 10 Jul 2025 07:32 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 10 Jul 2025 07:32 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को जबलपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, दमोह, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में अति भारी बारिश होने का अलर्ट है। इन जिलों में 24 घंटे में 8 इंच तक पानी गिरने की संभावना है।

विज्ञापन
MP weather: Rain will continue in the state today as well, very heavy rain in 14 districts, heavy rain alert i
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में लगातार बारिश का दौर चल रहा है। कई जिलों में भारी बारिश से नदियां उफान पर है।  बुधवार को 30 से ज्यादा जिलों में बारिश का दौर चला। गुरुवार को 14 जिलों में अति भारी और 22 जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट है। प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से तेज बारिश का दौर चल रहा है। मंडला, नरसिंहपुर, उमरिया, शिवपुरी समेत कई जिलों में बाढ़ की स्थिति है। मंडला में नर्मदा खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। इसके चलते पुल-पुलियाओं के ऊपर से पानी बह रहा है और रास्ते बंद हो गए हैं। 
विज्ञापन



 24 घंटे में गिर सकता है 8 इंच पानी
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को जबलपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, दमोह, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में अति भारी बारिश होने का अलर्ट है। इन जिलों में 24 घंटे में 8 इंच तक पानी गिरने की संभावना है। वहीं, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, रायसेन, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, कटनी, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में भारी बारिश का अलर्ट है। यहां अगले 24 घंटे के दौरान ढाई से साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है।
विज्ञापन



दमोह में 9 घंटे में गिरा 4 इंच पानी
प्रदेश में बुधवार को भी तेज बारिश का दौर जारी रहा। 30 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। दमोह में 9 घंटे के दौरान करीब 4 इंच पानी गिर गया। शिवपुरी में 3 इंच, छतरपुर के नौगांव-सतना में 1.8 इंच और सीधी में पौन इंच बारिश हुई। बैतूल, दतिया, इंदौर, छिंदवाड़ा, जबलपुर, खजुराहो, रीवा, सागर, उमरिया, बालाघाट, कटनी, मैहर, टीकमगढ़, सीहोर, अशोकनगर, विदिशा, मुरैना में भी बारिश का दौर चलता रहा। भोपाल में दिन में आसमान साफ रहा, लेकिन रात में हल्की बारिश हुई। प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 24 घंटे में गिर सकता है 8 इंच पानी
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को जबलपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, दमोह, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में अति भारी बारिश होने का अलर्ट है। इन जिलों में 24 घंटे में 8 इंच तक पानी गिरने की संभावना है। वहीं, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, रायसेन, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, कटनी, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में भारी बारिश का अलर्ट है। यहां अगले 24 घंटे के दौरान ढाई से साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है।

यह भी पढ़ें-डाउ केमिकल्स पर मुकदमा चलाने की अपील पर कोर्ट में हुई सुनवाई, 23 अगस्त को अगली तारीख



साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम भी एक्टिव
मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि प्रदेश में दो ट्रफ का असर है। वहीं, साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम भी एक्टिव है। इन वजहों से अति भारी या भारी बारिश हो रही है। लो प्रेशर एरिया (कम दवाब का क्षेत्र) की एक्टिविटी अगले कुछ दिन में देखने को मिलेगी। इससे बारिश का दौर जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें-भोपाल के बाद इंदौर ब्रिज पर घिरे पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह आए सामने, पुल की डिजाइन का किया बचाव

अगले 4 दिन 13 जुलाई तक होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिन यानी, 13 जुलाई तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में तेज बारिश का दौर रहेगा। 12 जुलाई को मालवा-निमाड़ यानी, इंदौर और उज्जैन संभाग में भी तेज बारिश होने का अनुमान है। इस मानसून इन दोनों संभागों में कम बारिश हुई है। बता दें कि इस बार देश में मानसून 8 दिन पहले ही आ गया था। वहीं, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में यह तय समय से पहले पहुंच गया। ऐसे में अनुमान था कि मध्यप्रदेश में यह जून के पहले सप्ताह में ही आ जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पिछले 15 दिन से मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा रहा। इस वजह से एमपी में इसकी एंट्री नहीं हो पाई। 13-14 जून को मानसून आगे बढ़ा। बावजूद यह प्रदेश में 1 दिन लेट 16 जून को पहुंचा। हालांकि, 5 दिन में ही मानसून ने पूरे प्रदेश को कवर कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed