फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: Rain will continue in Madhya Pradesh today, alert in 38 districts, weather will remain the same fo

Mp Weather: मध्य प्रदेश में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, 38 जिलों में अलर्ट, अगले 4 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

Tue, 03 Jun 2025 08:01 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 03 Jun 2025 08:01 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में मंगलवार को भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, ग्वालियर-चंबल के 8 जिलों में आंधी की रफ्तार 60 किमी प्रतिघंटा तक रहेगी। वहीं, भोपाल, इंदौर-उज्जैन समेत 38 जिलों में भी आंधी-बारिश का अलर्ट है।

विज्ञापन
MP Weather: Rain will continue in Madhya Pradesh today, alert in 38 districts, weather will remain the same fo
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा और पूर्वी बिहार में बने ऊपरी हवा के चक्रवात की वजह से मध्य प्रदेश में नमी आ रही है, जिससे हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। मई के बाद जून में भी प्रदेश के किसी न किसी जिले में बारिश हो रही है। सोमवार को भोपाल, इंदौर, रतलाम-धार समेत कई जिलों में मौसम बदला रहा, जबकि मंगलवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, ग्वालियर-चंबल के 8 जिलों में आंधी की रफ्तार 60 किमी प्रतिघंटा तक रहेगी। वहीं, भोपाल, इंदौर-उज्जैन समेत 38 जिलों में भी आंधी-बारिश का अलर्ट है।
विज्ञापन

विज्ञापन



आज प्रदेश के इन जेलों में अलर्ट
मंगलवार को जिन 8 जिलों में तेज आंधी चलने का ऑरेंज अलर्ट है, उनमें ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, आगर-मालवा, मंदसौर और नीमच शामिल हैं। इसी तरह भोपाल, इंदौर, उज्जैन, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, श्योपुर, राजगढ़, सतना, मऊगंज में भी आंधी चलने और बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इंदौर, भोपाल, रतलाम-धार में गिरा पानी
 सोमवार की शाम भोपाल और इंदौर में मौसम बदला। इसके बाद हल्की बारिश का दौर शुरू हुआ। रतलाम और धार में भी बारिश हुई। मौसम का मिजाज बदलने की वजह से दिन के तापमान में भी गिरावट हुई है। सोमवार को भोपाल में 36.4 डिग्री, इंदौर में 34.6 डिग्री, ग्वालियर में 38.7 डिग्री, उज्जैन में 36 डिग्री और जबलपुर में पारा 37.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रीवा, खजुराहो और सीधी में ही पारा 40 डिग्री के पार रहा। वहीं, प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा सबसे कम 29.8 डिग्री रहा। बता दें कि पचमढ़ी में ही मंगलवार को मध्यप्रदेश सरकार की कैबिनेट होनी है।

यह भी पढ़ें-पहली बार पचमढ़ी के राजभवन में होगी कैबिनेट, अंदर कदम रखते ही होता है राजशाही का एहसास



6 जून तक ऐसा ही रहेगा प्रदेश का मौसम
मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि मानसून से पहले प्रदेश में प्री-मानसून की एक्टिविटी जारी है। दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से प्रदेश में कहीं तेज आंधी चल रही है तो कहीं बारिश हो रही है। अगले चार दिन यानी, 6 जून तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। प्रदेश में मानसून की एंट्री 10 जून के बाद ही होने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो अभी मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा है। पिछले कुछ दिन से ये आगे नहीं बढ़ा है।

यह भी पढ़ें-सीएम डॉ. यादव बोले- मध्यप्रदेश सरकार के लिए जनकल्याण और जन सेवा सर्वोपरि



अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम

3 जून : ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, आगर-मालवा, मंदसौर और नीमच में तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट है। यहां आंधी की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, श्योपुर, राजगढ़, सतना, मऊगंज में भी आंधी चलने और बारिश होने की संभावना है।

4 जून : ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर 4 में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी का ऑरेंज अलर्ट है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश होने की संभावना है।

5 जून : इंदौर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में आंधी-बारिश का अलर्ट है।

6 जून : भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, गुना, अशोकनगर, विदिशा, हरदा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार और बड़वानी में 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट है। यहां बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed