फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Yadav said- Public welfare and public service are paramount for the Madhya Pradesh government

MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- मध्यप्रदेश सरकार के लिए जनकल्याण और जन सेवा सर्वोपरि

Mon, 02 Jun 2025 09:00 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Mon, 02 Jun 2025 09:00 PM IST
सार

भोपाल के सुभाष नगर खेल मैदान में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और संगठन के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर "मातृ-पितृ भक्ति दिवस" का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Yadav said- Public welfare and public service are paramount for the Madhya Pradesh government
सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के सुभाष नगर खेल मैदान में सोमवार को स्वर्गीय कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर आयोजित मातृ-पितृ भक्ति दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भाग लिया। इस अवसर पर सभी नेताओं ने स्व. सारंग के योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा और जनकल्याण ही मध्यप्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: पचमढ़ी की वादियों में अंग्रेजों के लिए 'काल' थे राजा भभूत सिंह, मोहन सरकार वहीं कर रही कैबिनेट मीटिंग
विज्ञापन


उन्होंने स्व. सारंग को याद करते हुए कहा कि सेवा का कार्य ही हमारी सनातन संस्कृति की पहचान है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए माता-पिता के साथ बिताया समय यादगार होता है। प्रत्येक व्यक्ति का जन्म लेना और मृत्यु को प्राप्त होना तय है। लेकिन जन्म और मृत्यु के मध्य यात्रा कितनी सार्थक रही यह महत्वपूर्ण है। स्वर्गीय कैलाश सारंग जी ने भी जीवन में सेवा कार्यों को अपनाया। हमारी भारतीय संस्कृति में सेवा का विशेष महत्व है और यह सनातन संस्कृति की पहचान भी है। कर्मों के आधार पर जीवन बनता है। उन्होंने पचमढ़ी में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक का उल्लेख करते हुए बताया कि जननायकों को सम्मान देना सरकार का कर्तव्य है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मंत्री विश्वास सारंग द्वारा माता-पिता की स्मृति में इस आयोजन के माध्यम से सेवा के भाव को साकार किया जा रहा है। उन्होंने स्वर्गीय कैलाश सारंग के पार्टी संगठन और समाज के लिए किए गए कार्यों को प्रेरणास्रोत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: पचमढ़ी में कैबिनेट बैठक कल, सीएम 33.88 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे

केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि स्व. सारंग हजारों कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक रहे हैं। उन्होंने नर्मदा तट पर वृद्धाश्रम का संचालन कर बुजुर्गों की सेवा की। आज उनके पुत्र विश्वास सारंग इस सेवा अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। चौहान ने समाज से आग्रह किया कि बुजुर्गों की सेवा मृत्यु के बाद नहीं, जीवित रहते ही करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन मंत्री विश्वास सारंग ने किया। इस दौरान सांसद आलोक शर्मा, महापौर मालती राय, पीठाधीश्वर  सुदेश शांडिल्य, संत रामप्रवेश दास, डॉ. सत्यनारायण जटिया, निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed