फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: Rain in many districts, Prithvipur continues to be the hottest

MP Weather: कई जिलों में बारिश, पृथ्वीपुर लगातार रहा सबसे गर्म, 31 जिलों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट

Wed, 05 Jun 2024 10:47 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 05 Jun 2024 10:47 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। जहां प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। वहीं कुछ जिलों में गर्मी का असर देखने को मिला।

विज्ञापन
MP Weather: Rain in many districts, Prithvipur continues to be the hottest
Weather Forecast 05 June 2024: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Amar Ujala - फोटो : Self

विस्तार

मध्य प्रदेश में प्री मानसून की बारिश लगातार जारी है। वहीं प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में गर्मी भी अपना असर दिख रही। बारिश के चलते राजधानी भोपाल समेत कई जिलों का तापमान में भी गिरावट आई है। बुधवार को प्रदेश का सबसे गर्म शहर निवाड़ी जिले का पृथ्वीपुर रहा। वहीं दूसरे नंबर पर रीवा का तापमान दर्ज किया गया। भोपाल में दिन में बूंदाबांदी हुई, जबकि कई जिलों में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए प्रदेश के 31 जिलों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार नर्मदापुरम में सबसे ज्यादा तापमान 7.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यहां टेम्प्रेचर 31.9 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा, इंदौर, उज्जैन, बैतूल, गुना समेत अन्य जिलों में भी तापमान में गिरावट आई है।
विज्ञापन


इन शहरों में रहा गर्मी का असर
जहां बारिश के चलते प्रदेश के कुछ शहरों का तापमान में गिरावट आई है। वहीं कुछ शहरों में गर्मी का असर भी देखने को मिला। निवाड़ी के पृथ्वीपुर में लगातार तापमान 45 डिग्री के पार बना हुआ है। बुधवार को भी यहां भीषण गर्मी रही। तापमान 45.7 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रीवा में 45.6 डिग्री दर्ज किया गया। ग्वालियर-शिवपुरी में 44 डिग्री के पार तापमान रहा। नौगांव, सीधी, टीकमगढ़, खजुराहो, सिंगरौली और बिजावर में भी पारा 43 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।
विज्ञापन


अगले 24 घंटे में इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग में अगले 24 घंटे में अंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसमें ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में दिन में गर्मी का असर रहेगा। शाम को आंधी-बारिश भी हो सकती है। इंदौर, उज्जैन, इंदौर, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में आंधी, बारिश का यलो अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


7 और 8 जून को भी बदल रहेगा मौसम
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्व अनुमान के अनुसार प्रदेश में 7 जून को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, सागर, दमोह में लू का यलो अलर्ट है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, गुना, अशोकनगर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, आगर-मालवा, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, शाजापुर, सीहोर, गुना, अशोकनगर में आंधी, बारिश का अनुमान है। वहीं आठ जून को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, मैहर, सागर, दमोह में लू का असर रहेगा। इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। रतलाम, देवास, सीहोर, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, पांढुर्णा, गुना, अशोकनगर, रायसेन में आंधी के साथ बारिश होगी।

प्रदेश के सबसे गर्म 10 शहर
पृथ्वीपुर 45.7
रीवा 45.6
ग्वालियर 44.6
शिवपुरी 44.2
नौगांव 43.8
सीधी 43.6
टीकमगढ़ 43.5
खजुराहो 43.2
सिंगरौली 43.2
छतरपुर 43.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed