फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: Rain alert in half the state, fog in many districts since morning, weather will remain the same fo

Mp Weather: भोपाल समेत कई जिलों छाए रहे बादल,सुबह से छाया कोहरा, कल बारिश का अलर्ट, 17 जनवरी से कड़ाके की ठंड

Wed, 15 Jan 2025 08:46 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 15 Jan 2025 08:46 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से भोपाल समेत कई जिलों में दिन में बादल छाए रहे। देर रात और कल बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को सुबह कई जिलों में कोहरा छाया रहा। 17 जनवरी से एक बार फिर से कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होगा।

विज्ञापन
MP Weather: Rain alert in half the state, fog in many districts since morning, weather will remain the same fo
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से बुधवार को भोपाल समेत कई जिलों में दिन में बादल छाए रहे। देर रात और कल बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सुबह कई जिलों में कोहरा छाया रहा। 17 जनवरी से एक बार फिर से कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होगी। प्रदेश में शीतलहर चलेगी। दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन



प्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी हिस्से में असर
मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि 15 और 16 जनवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की एक्टिविटी का असर प्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी हिस्से में देखने को मिलेगा। सिस्टम जैसे ही गुजरेगा, प्रदेश में ठंड का असर फिर से बढ़ जाएगा। 18 जनवरी से एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इसके बाद बर्फीली हवा की रफ्तार बढ़ जाएगी और पूरा प्रदेश ठिठुर जाएगा। इससे पहले मंगलवार को 203 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवा चली।
विज्ञापन


मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार अगले कुछ घंटे में ग्वालियर, भिंड, शिवपुरी और दतिया में बारिश होने का अनुमान जताया है। यहां हल्की बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। वहीं, श्योपुर और मुरैना में आंधी चल सकती है। इधर, बुधवार को सुबह सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली समेत 34 जिलों में कोहरा छाया रहा। भोपाल में सुबह से बादल छाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के तीन जिलों के स्कूल में छुट्टी
ग्वालियर में बुधवार का दिन सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। इसे मौसम विभाग ने कोल्ड डे माना है। कड़ाके की ठंड के चलते गुरुवार को जिले के स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। इधर शहडोल में गिरते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने कल 16 जनवरी को नर्सरी से 8वीं क्लास तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित की है। हालांकि  शिक्षकों को स्कूल में मौजूद रहकर अपना काम करना होगा। 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं सामान्य रूप से चलेंगी। नीमच में 16 और 17 जनवरी को नर्सरी से 8वीं तक के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए कलेक्टर  ने बुधवार शाम इसका आदेश जारी किया है।



अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम

16 जनवरी: भोपाल, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, रीवा, मऊगंज, छतरपुर, पन्ना, कटनी, दमोह, सागर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, बैतूल, छिंदवाड़ा में हल्की बारिश हो सकती है।

17 जनवरी: 17 जनवरी को प्रदेश मे मौसम साफ रहने का अनुमान है। वहीं, ठंड का असर भी बना रहेगा। दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed