{"_id":"685372643dd38a8b170af598","slug":"mp-weather-monsoon-spreads-across-the-state-in-three-days-heavy-rain-alert-today-weather-will-change-across-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mp Weather: प्रदेश के 17 से ज्यादा जिलों में हुई बारिश, तापमान में आई गिरावट, 4 दिन प्रदेश में बदला रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mp Weather: प्रदेश के 17 से ज्यादा जिलों में हुई बारिश, तापमान में आई गिरावट, 4 दिन प्रदेश में बदला रहेगा मौसम
Thu, 19 Jun 2025 09:28 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Thu, 19 Jun 2025 09:28 PM IST
सार
मानसून ने पूरा प्रदेश कवर कर लिया है। गुरुवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, गुना, रतलाम, मंदसौर, नीमच, राजगढ़, धार, नर्मदापुरम, मंडला, सीधी, डिंडौरी, अशोकनगर और हरदा समेत करीब 17 जिलों में बारिश हुई।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश लगातार आंधी-बारिश का दौर जारी है। मानसून ने पूरा प्रदेश कवर कर लिया है। गुरुवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, गुना, रतलाम, मंदसौर, नीमच, राजगढ़, धार, नर्मदापुरम, मंडला, सीधी, डिंडौरी, अशोकनगर और हरदा समेत करीब 17 जिलों में बारिश हुई। रतलाम में सबसे ज्यादा सवा इंच पानी गिरा है। इंदौर में करीब आधा इंच बारिश हुई है।
चार दिन तक प्रदेश में तेज बारिश का अलर्ट
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, दो लो प्रेशर एरिया (कम दवाब का क्षेत्र) और तीन साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से अगले 4 दिन तक प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। कहीं अति भारी तो कहीं भारी बारिश हो सकती है। यानी, 24 घंटे के दौरान ढाई से 8 इंच तक पानी बरस सकता है।
मौसम विभाग का इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार मुरैना, भिंड, ग्वालियर, श्योपुर, निवारी, टीकमगढ़, छतरपुर,खजुराहो, सतना और रीवा में बिजली के साथ मध्यम से भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। साथ ही बैतूल, छिंदवाड़ा, बालाघाट, पांढुर्ना, सिवनी, मंडला, डिंडोरी, नरसिंहपुर, जबलपुर में बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। रात के समय भेड़ाघाट, कटनी, पन्ना, मैहर, उमरिया, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, अनुपपुर, मऊगंज, नर्मदापुरम, दक्षिण शिवपुरी, गुना और उत्तरी अशोकनगर में बारिश होगी।
विज्ञापन
तापमान में आई भारी गिरावट
प्रदेश के कई शहरों के तापमान में काफी गिरावट आई है । इंदौर में दिन-रात का तापमान में एक एक डिग्री का अंतर रहा। यहां बुधवार-गुरुवार की रात में तापमान 24.3 डिग्री था, जबकि गुरुवार को यह 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि रतलाम और उज्जैन में दिन-रात के तापमान में सिर्फ 2 डिग्री का अंतर रह गया। रतलाम बुधवार-गुरुवार की रात में पारा 24.2 डिग्री रहा था, जबकि गुरुवार को दिन में तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, उज्जैन में रात में 25.5 डिग्री और दिन में 27.5 डिग्री दर्ज किया गया। बालाघाट के मलाजखंड, गुना, रायसेन, पचमढ़ी और धार में भी पारा 30 डिग्री से कम रहा। बड़े शहरों में भोपाल में 30 डिग्री, इंदौर में 31.4 डिग्री, ग्वालियर में 33.5 डिग्री और जबलपुर में 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। टीकमगढ़ में सबसे ज्यादा 40.5 डिग्री रहा।
यह भी पढ़ें-राष्ट्रपति ने जारी किया संदेश,बड़वानी के कार्यक्रम में शामिल होंगे राज्यपाल और CM
मध्य प्रदेश में एक दिन लेट पहुंचा मानसून
इस बार देश में मानसून 8 दिन पहले ही आ गया था। वहीं, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में यह तय समय से पहले पहुंच गया। ऐसे में अनुमान था कि मध्यप्रदेश में यह जून के पहले सप्ताह में ही आ जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पिछले 15 दिन से मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा रहा। इस वजह से एमपी में इसकी एंट्री नहीं हो पाई। 13-14 जून को मानसून आगे बढ़ा। बावजूद यह प्रदेश में 1 दिन लेट हो गया। हालांकि, 3 दिन में ही मानसून ने पूरे प्रदेश को कवर कर लिया। बता दें कि एमपी में मानसून के प्रवेश की सामान्य तारीख 15 जून ही है। पिछले साल यह 21 जून को एंटर हुआ था।
यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में जेल काट रहे पटवारी का हुआ ट्रांसफर, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने खड़े किए सवाल
अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम
20 जून : रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। सतना, पन्ना, मैहर, शहडोल, अनूपपुर, शिवपुरी, अशोकनगर में भारी बारिश हो सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर समेत बाकी जिलों में भी बारिश और आंधी का दौर रहेगा।
21 जून : रीवा और सीधी में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। सतना, पन्ना, नरसिंहपुर में भी भारी बारिश होने की संभावना है। बाकी के जिलों में भी आंधी-बारिश का दौर बना रहेगा।
22 जून : सागर, दमोह, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर में अति भारी बारिश हो सकती है। टीकमगढ़, छतरपुर, कटनी, जबलपुर, डिंडौरी में भी तेज बारिश हो सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत प्रदेश के अन्य जिलों में भी मौसम बदला रहेगा।

MP Weather: Rainfall in more than 17 districts of the state, temperature drops, weather will remain changed in the state for 4 days