फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP weather: Light rain occurred in many districts including Bhopal late night, alert issued for today, know wh

Mp weather: देर रात भोपाल सहित कई जिलों में हुई हल्की बारिश, आज के लिए अलर्ट जारी,जाने कब कहां कैसा रहेगा मौसम

Sun, 12 Jan 2025 08:33 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 12 Jan 2025 08:33 AM IST
सार

देर रात राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई। मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया के रतनगढ़, श्योपुर, शिवपुरी और गुना में हल्की बारिश और आंधी की स्थिति बनी हुई है। आज के लिए अलर्ट जारी है।

विज्ञापन
MP weather: Light rain occurred in many districts including Bhopal late night, alert issued for today, know wh
मध्य प्रदेश का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से देर रात राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई।  मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया के रतनगढ़, श्योपुर, शिवपुरी और गुना में हल्की बारिश और आंधी की स्थिति बनी हुई है। जबकि आज विदिशा, राजगढ़, रायसेन के सांची, निवाड़ी के ओरछा, टीकमगढ़, छतरपुर भी हल्की बारिश के जारी रहने की संभावना है। खजुराहो, छिंदवाड़ा और जबलपुर में कुछ घंटे बाद बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


जाने क्यों हो रही है बारिश 
 
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि  वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह बारिश का अलर्ट है। इस दौरान दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन सिस्टम के आगे जाने के बाद ठंड का असर बढ़ जाएगा। अगले 2 दिन बाद फिर से पारा लुढ़क जाएगा। शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहे। इनमें बैतूल, हरदा, खंडवा, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, कटनी, दमोह आदि शामिल हैं। इस वजह से दिन के तापमान में गिरावट भी देखने को मिली।
विज्ञापन



प्रदेश में 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम

12 जनवरी: जबलपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, कटनी, डिंडौरी, मंडला, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में गरज-चमक और बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 जनवरी: इस दिन मौसम खुला रहेगा। कहीं भी बारिश होने का अनुमान नहीं है।

14 जनवरी: भोपाल, राजगढ़, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, श्योपुर, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया और शिवपुरी में बादल रहेंगे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है।


बादल की वजह से दिन के तापमान में गिरावट 
प्रदेश के कुछ जिलों में छाए बादल के कारण दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट देखी गई। शनिवार को ग्वालियर में अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री, पचमढ़ी में 22.7 डिग्री, रायसेन में 24.2 डिग्री, नरसिंहपुर में 23 डिग्री, रीवा में 24 डिग्री, नौगांव में 24.8 डिग्री, सतना में 25 डिग्री, सीधी में 24.2 डिग्री, मलाजखंड में 24.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, उमरिया, सिवनी, जबलपुर, दमोह, भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, खंडवा, खरगोन, उज्जैन में पारा 27 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।




मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ चुकी है ठंड
मध्य प्रदेश में इस बार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। नवंबर-दिसंबर में भी ठंड रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। नवंबर की बात करें तो भोपाल में 36 साल का रिकॉर्ड टूटा है। इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में भी पारा सामान्य से 7 डिग्री तक नीचे रहा।वहीं, दिसंबर में भी ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ा है। स्थिति यह रही कि पूरे प्रदेश में जनवरी से भी ठंडा दिसंबर रहा। भोपाल समेत कई शहरों में ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिए। 9 दिन शीतलहर चली। भोपाल में दिसंबर की सर्दी ने 58 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed