{"_id":"67cfa5c185e169aa7504d237","slug":"mp-weather-indore-ujjain-division-of-the-state-has-the-highest-heat-mercury-reached-38-degrees-temperature-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mp Weather: मध्य प्रदेश में गर्मी के दिखने लगे तेवर, 39 डिग्री पार पहुंचा पारा, अगले दो दिन बढ़ेगा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mp Weather: मध्य प्रदेश में गर्मी के दिखने लगे तेवर, 39 डिग्री पार पहुंचा पारा, अगले दो दिन बढ़ेगा तापमान
Tue, 11 Mar 2025 09:42 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Tue, 11 Mar 2025 09:42 PM IST
सार
Mp Weather: मध्य प्रदेश के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में दिन का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री और रात का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अगले दो दिन तक तापमान में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। यहां का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इंदौर और उज्जैन संभाग में सबसे ज्यादा पारा बढ़ा है। मंगलवार को धार में दिन का तापमान 39.1 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, नर्मदापुरम में 39 डिग्री और भोपाल में 37.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक पारे में और बढ़ोतरी होने का अनुमान जताया है। नए सिस्टम से पारा फिर से लुढ़क सकता है।
अधिकतम तापमान वाले प्रदेश के पांच शहर
शहर अधिकतम तापमान
धार 39.1 डिग्री
नर्मदापुरम 39.0 डिग्री
रतलाम 38.5
खंडवा 38.5
खजुराहो 38.4
एक बार फिर हो सकती है तापमान में गिरावट
मौसम विभाग के मुताबिक, 12 मार्च से उत्तर-पश्चिम भारत में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। जिसका असर अगले एक-दो दिन में देखने को मिलेगा। जिससे दिन-रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है। हालांकि तापमान में ज्यादा गिरावट की उम्मीद नहीं है। दो-तीन डिग्री तापमान नीचे जा सकता है।
इस सप्ताह प्रदेश में ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार इस सप्ताह इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में रात का तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक होगा। गुजरात के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से भोपाल, जबलपुर, सागर, रीवा, शहडोल, ग्वालियर और चंबल संभाग में तापमान सामान्य 15-17 डिग्री तक रहेगा। इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग में यह सामान्य (31-34 डिग्री सेल्सियस) पर बना रहेगा। इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है। पश्चिमी और दक्षिणी हिस्से में बादल जरूर छाए रहेंगे।