फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP weather today: Light rain in 15 districts of the state including the capital Bhopal, rain alert for next tw

Mp weather today: राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के 15 जिलों में हुई हल्की बारिश, अगले दो दिन बारिश का अलर्ट

Mon, 25 Aug 2025 08:11 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 25 Aug 2025 08:11 PM IST
सार

सोमवार को भोपाल, ग्वालियर, नर्मदापुरम, इंदौर, पचमढ़ी, रतलाम, शाजापुर, श्योपुर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, सागर, सतना, धार समेत 15 से अधिक जिलों में हल्की बारिश हुई। भोपाल में दोपहर के समय करीब आधे घंटा तक पानी गिरा। 

विज्ञापन
MP weather today: Light rain in 15 districts of the state including the capital Bhopal, rain alert for next tw
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम विभाग के अनुसार एमपी के ऊपरी हिस्से से मानसून टर्फ गुजर रही है। वहीं, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और लो प्रेशर एरिया भी एक्टिव हैं। इस वजह से प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। सोमवार को भोपाल, ग्वालियर, नर्मदापुरम, इंदौर, पचमढ़ी, रतलाम, शाजापुर, श्योपुर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, सागर, सतना, धार समेत 15 से अधिक जिलों में हल्की बारिश हुई। राजधानी भोपाल में दोपहर के समय करीब आधे घंटा तक पानी बरसा। ।
विज्ञापन



पिछले 24 घंटे के अंदर प्रदेश के 30 से ज्यादा जिले बारिश
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के अंदर मध्यप्रदेश के 30 से ज्यादा जिले बारिश दर्ज की गई। कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। ग्वालियर-रीवा में सबसे ज्यादा 1.3 इंच पानी गिरा। खजुराहो में 1.2 इंच, पचमढ़ी में 1.1 इंच और उमरिया में 1 इंच बारिश हुई। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, उमरिया, सतना, नर्मदापुरम, रतलाम, सीधी, सागर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, खंडवा, गुना, बैतूल, दमोह, मंडला, बालाघाट, श्योपुर, शिवपुरी, सीहोर, शाजापुर, राजगढ़, विदिशा, देवास, हरदा, मुरैना समेत कई जिलों में भी हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-2020 में कांग्रेस सरकार गिरने को लेकर दिग्गी के दावे से बवाल, अंदर की बात बाहर आने पर कमलनाथ का पलटवार
विज्ञापन
विज्ञापन



अगले दो दिन के लिए अलर्ट
मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. अरुण शर्मा ने बताया कि रविवार को मानसून टर्फ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और लो प्रेशर एरिया की एक्टिविटी देखने को मिली। इस वजह से उत्तरी हिस्से में तेज बारिश का दौर बना रहा। इसी प्रकार अगले 2 दिन तक कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें-मछली परिवार के कई कब्जे प्रशासन के निशाने पर, जल्द हो सकती है बड़ी कार्रवाई, 20 को

प्रदेश में अब तक 35.1 इंच बारिश
मध्य प्रदेश में इस सीजन में अब तक औसत 35.1 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 28.3 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 6.8 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। इस हिसाब से कोटे की 95 प्रतिशत तक बारिश हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed