{"_id":"68ca16e46d60af0c90059f5d","slug":"mp-weather-heavy-rain-alert-in-khargone-barwani-of-madhya-pradesh-today-light-rain-expected-in-other-distri-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather: मध्य प्रदेश के 13 जिलों में हुई बारिश, रीवा-सतना में पौने 2 इंच गिरा पानी, कई जिलों में खिली धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather: मध्य प्रदेश के 13 जिलों में हुई बारिश, रीवा-सतना में पौने 2 इंच गिरा पानी, कई जिलों में खिली धूप
Wed, 17 Sep 2025 07:10 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Wed, 17 Sep 2025 07:10 PM IST
सार
बुधवार को प्रदेश के 13 जिलों में बारिश हुई। रीवा और सतना में सबसे ज्यादा पौने 2 इंच बारिश हो गई। टीकमगढ़ में सवा इंच, सतना में पौन इंच, और छिंदवाड़ा में आधा इंच से ज्यादा पानी गिरा। भोपाल, ग्वालियर, पचमढ़ी, खजुराहो, नौगांव, सीधी, नर्मदापुरम, शाजापुर, पांढुर्णा, डिंडौरी समेत अन्य जिलों में भी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश अलग-अलग मौसम देखने को मिल रहा है कहीं बारिश तो कहीं धूप खिल रही है। बुधवार को प्रदेश के 13 जिलों में बारिश हुई। रीवा और सतना में सबसे ज्यादा पौने 2 इंच बारिश हो गई। टीकमगढ़ में सवा इंच, सतना में पौन इंच, और छिंदवाड़ा में आधा इंच से ज्यादा पानी गिरा। भोपाल, ग्वालियर, पचमढ़ी, खजुराहो, नौगांव, सीधी, नर्मदापुरम, शाजापुर, पांढुर्णा, डिंडौरी समेत अन्य जिलों में भी बारिश दर्ज की गई। वहीं, कई जिलों में तेज धूप भी खिली रही
इसलिए ऐसा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में मध्यप्रदेश के आसपास तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है, लेकिन इनका प्रदेश में असर कम है। अगले 3 दिन तक प्रदेश में तेज बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन कई बार लोकल सिस्टम की वजह से बारिश की झड़ी लग सकती है। पिछले एक सप्ताह से ऐसा ही हो रहा है। लोकल सिस्टम की एक्टिविटी होने से बारिश हो जाती है। भोपाल, रायसेन में भी पानी गिरा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में 30 सितंबर में शुरू होगी मानसून की विदाई,अब तक एमपी में औसत से 20% ज्यादा गिरा पानी
30 सितम्बर से लौटेगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश में मानसून की वापसी 30 सितम्बर से शुरू होगी। हालांकि कई राज्य में मानसून की वापसी भी होने लगी है। आधे राजस्थान से मानसून लौट चुका है। वहीं, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के कई जिलों से भी मानसून लौटा है। यदि वापसी की यही रफ्तार रही तो एमपी के भी कई जिलों में ऐसी स्थिति बन सकती है।
यह भी पढ़ें-भोपाल हाट में सजा स्वदेशी मेला, व्यंजनों से लेकर गांव की बेटियों की बनाई एलईडी तक
मध्य प्रदेश में अब तक 42.4 इंच बारिश
प्रदेश में अब तक औसत 42.4 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 35.4 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 7 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। यह कोटा पिछले सप्ताह ही पूरा हो गया है। इस सीजन में इंदौर और उज्जैन संभाग की स्थिति ठीक नहीं है। यहां सबसे कम पानी गिरा है। सबसे कम बारिश वाले टॉप-5 जिलों में बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा खरगोन और शाजापुर शामिल हैं। जबकि जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में तेज बारिश हुई है। यहां बारिश के स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव रहे। छतरपुर, मंडला, टीकमगढ़, उमरिया समेत कई जिलों में बाढ़ आ गई ग्वालियर-चंबल में भी मानसून जमकर बरसा है। यहां के सभी 8 जिलों में कोटे से ज्यादा पानी गिर चुका है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन