फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: Monsoon will depart from Madhya Pradesh on September 30, till now 20% more rain than average has f

MP Weather: मध्य प्रदेश में 30 सितंबर में शुरू होगी मानसून की विदाई,अब तक एमपी में औसत से 20% ज्यादा गिरा पानी

Tue, 16 Sep 2025 08:28 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 16 Sep 2025 08:28 PM IST
सार

प्रदेश के 34 जिलों में सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। प्रदेश में अभी तक औसत से 20% ज्यादा बारिश हो चुकी है। पूर्वी मध्य प्रदेश औसत से 16% जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश औसत से 22% अधिक बारिश हो चुकी है। प्रदेश में मानसून की विदाई 30 सितंबर से शुरू होगी जो 10 अक्टूबर तक चलेगी।

विज्ञापन
MP Weather: Monsoon will depart from Madhya Pradesh on September 30, till now 20% more rain than average has f
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल, ग्वालियर समेत प्रदेश के 34 जिलों में सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश में अभी तक औसत से 20% ज्यादा बारिश हो चुकी है। पूर्वी मध्य प्रदेश औसत से 16% अधिक जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश औसत से 22% अधिक बारिश हो चुकी है। प्रदेश में मानसून की विदाई 30 सितंबर से शुरू होगी जो 10 अक्टूबर तक चलेगी। आने वाले दिनों में प्रदेश में हैवी बारिश होने की संभावना है। सितंबर के पूरे महीने प्रदेश में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का दौर बना रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

 
इन जिलों में कोटे से ज्यादा बारिश
प्रदेश 34 जिलों में कोटे से ज्यादा बारिश हो चुकी है, उनमें भोपाल, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, सागर, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, डिंडौरी, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना, नर्मदापुरम, उमरिया शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 यह भी पढ़ें-राजधानी भोपाल में जुटे प्रदेश भर के अतिथि शिक्षक, नियमितीकरण सहित कई मांगो को लेकर विरोध प्रदर्शन

जाने किन जिलों ज्यादा कहां कम हुई बारिश
मौसम विभाग के आकड़े के अनुसार अभी तक प्रदेश के गुना में सबसे ज्यादा पानी गिरा है। करीब 65 इंच बारिश दर्ज की ज चुकी है। मंडला में 58 इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है। श्योपुर, शिवपुरी और अशोकनगर भी सबसे ज्यादा बारिश वाले टॉप-5 जिलों में शामिल हैं। जबकि खरगोन में अब तक 26 इंच बारिश भी नहीं हुई है। बुरहानपुर, शाजापुर, बड़वानी और खंडवा सबसे कम बारिश वाले टॉप-5 जिलों में शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अभी आधा सितंबर बाकी है। ऐसे में इन जिलों में भी मानसून की तस्वीर बेहतर हो सकती है।
 
यह भी पढ़ें-कांग्रेस जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पर अब CWC मेंबर ने खड़े किए सवाल, प्रदेश प्रभारी में समन्वय की कमी


प्रदेश के 10 जिलों में हुई बारिश
मध्य प्रदेश में मंगलवार को 10 जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा छिंदवाड़ा में पौने दो इंच बारिश दर्ज हुई, वहीं बैतूल में सवा इंच बारिश दर्ज की गई। जबकि जबलपुर में पौन इंच, सतना में आधा इंच पानी गिरा। इसके अलावा उमरिया, शिवनी, सागर, नरसिंहपुर, दमोह और रायसेन में भी हल्की बारिश दर्ज की गई। जबकि राजधानी भोपाल में मौसम साफ रहता दिनभर धूप खिली रही। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन तक कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed