{"_id":"688ec30726172e244c095512","slug":"mp-weather-heavy-rain-alert-in-9-districts-of-gwalior-chambal-and-sagar-divisions-today-drizzle-likely-in-bh-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather: MP में तेज बारिश का दौर शुरू, श्योपुर में 9 घंटे में 2 इंच गिरा पानी,अगले 2 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather: MP में तेज बारिश का दौर शुरू, श्योपुर में 9 घंटे में 2 इंच गिरा पानी,अगले 2 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
Sun, 03 Aug 2025 08:47 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sun, 03 Aug 2025 08:47 PM IST
सार
प्रदेश में रविवार को श्योपुर में 9 घंटे में सबसे ज्यादा 2 इंच बारिश हो गई। सतना में आधा इंच से ज्यादा और सागर में करीब आधा इंच बारिश हुई। इसके अलावा ग्वालियर, शिवपुरी, रतलाम, रीवा, टीकमगढ़, बालाघाट जिलों में भी हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्से में रविवार को बारिश का दौर रहा। श्योपुर में 9 घंटे में सबसे ज्यादा 2 इंच बारिश हो गई। सतना में आधा इंच से ज्यादा और सागर में करीब आधा इंच बारिश हुई। इसके अलावा ग्वालियर, शिवपुरी, रतलाम, रीवा, टीकमगढ़, बालाघाट जिलों में भी हल्की बारिश हुई।
अगले 2 दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम
प्रदेश में अगले 2 दिन तक ऐसा मौसम बना रहेगा। मौसम विभाग की सीनियार वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ प्रदेश के ऊपरी हिस्से में है। जिसका असर प्रदेश में नहीं रहा।हालांकि, दो दिन तक उत्तरी हिस्से में तेज बारिश हो सकती है। इससे पहले टीकमगढ़, गुना, नर्मदापुरम, छतरपुर के नौगांव, रीवा, सागर, सतना, सीधी, उमरिया समेत कई जिलों में हल्की बारिश का दौर चला। टीकमगढ़ में आधा इंच से ज्यादा पानी गिर गया।
यह भी पढ़ें-शराब कंपनियों और डिस्टिलरियों को बिना वैध दस्तावेज 358 करोड़ लौटाए, सीएजी ने उठाए गंभीर सवाल
विज्ञापन
अधिकमत तापमान वाले शहर
शहर अधिकमत तापमान
श्योपुर 32.4 डिग्री
नर्मदापुरम 32.2 डिग्री
दतिया 31.2 डिग्री
खजुराहो 31.0 डिग्री
सिवनी 30.8 डिग्री
यह भी पढ़ें-एमपी के पंचायतों में 250 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी उजागर,लोकल ऑडिट में खुलासा
अब तक औसत 28 इंच बारिश दर्ज
मध्य प्रदेश में 16 जून को मानसून ने आमद दी थी। तब से अब तक औसत 28 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 17.6 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 10.5 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। मौसम विभाग के अकड़े के अनुसार ग्वालियर, राजगढ़, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मुरैना और श्योपुर में बारिश का कोटा पूरा हो गया है। यहां सामान्य से 50 फीसदी तक ज्यादा पानी गिर चुका है। टीकमगढ़-निवाड़ी में सबसे ज्यादा बारिश हुई है, जबकि इंदौर में सबसे कम पानी गिरा है। उज्जैन संभाग की तस्वीर भी ठीक नहीं है। वहीं, भोपाल और जबलपुर में सीजन की आधी बारिश हुई है।