{"_id":"66d1574ad9bc8ca02d06adcc","slug":"mp-weather-forecast-today-imd-rain-alert-in-narmadapuram-raisen-madhya-pradesh-mausam-news-in-hindi-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: रायसेन-नर्मदापुरम में तेज बारिश का अलर्ट, राजधानी में भी छाए बादल, कैसा रहेगा आज का मौसम?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: रायसेन-नर्मदापुरम में तेज बारिश का अलर्ट, राजधानी में भी छाए बादल, कैसा रहेगा आज का मौसम?
Fri, 30 Aug 2024 10:54 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 30 Aug 2024 10:54 AM IST
सार
MP Weather Update Today: आज रायसेन और नर्मदा पुरम में भारी बारिश हो सकती है, जबकि इंदौर-उज्जैन संभाग में तीखी धूप रहेगी। भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर संभाग में भी हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
जानिए आज कहां कैसा रहेगा मौसम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जिससे कुछ जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। आने वाले दो दिनों में प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है। यह सिस्टम प्रदेश के पूर्वी हिस्से के जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में तेज बारिश कराएगा।
विज्ञापन
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार शुक्रवार को रायसेन और नर्मदा पुरम में भारी बारिश और मालवा-निमाड़ यानी इंदौर-उज्जैन संभाग में तीखी धूप रहेगी। भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर संभाग में हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बने रहने के आसार हैं। राजधानी भोपाल में भी सुबह से ही बादल छाए हुए हैं।
विज्ञापन
मौसम विभाग इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
मध्य प्रदेश मौसम विभाग में शुक्रवार के लिए अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार रायसेन, पश्चिमी नर्मदापुरम में बिजली के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही हरदा, पूर्वी नर्मदापुरम पचमढ़ी, बैतूल, सागर, विदिशा उदयगिरि, छतरपुर, खजुराहो, शाजापुर में बिजली के साथ मध्यम गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। भोपाल, सीहोर, राजगढ़, टीकमगढ़, पन्ना, सतना चित्रकूट, रीवा, मैहर, कटनी, दमोह, सिवनी, छिंदवाड़ा, देवास, खंडवा, सीहोर, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, उज्जैन महाकालेश्वर, आगर, मंदसौर में हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
2 दिन बाद होगी भारी बारिश
मध्य प्रदेश मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि मध्यप्रदेश में अगले 2 दिन तक तेज बारिश का अलर्ट नहीं है, लेकिन सितंबर की शुरुआत तेज बारिश के साथ होगी। वेदप्रकाश सिंह ने बताया, बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव हो रहा है। लो प्रेशर एरिया भी आज से एक्टिव हो जाएगा। इसका प्रभाव 2 दिन बाद देखने को मिलेगा। 3 से 4 सितंबर तक प्रदेश में तेज बारिश होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि फिलहाल मानसून ट्रफ समेत अन्य सिस्टम प्रदेश से दूर हैं। इस वजह से अगले 24 घंटे में प्रदेश में बारिश की खास एक्टिविटी नहीं रहेगी। कुछ जगहों पर हल्की बारिश जरूर हो सकती है।
सीजन की 90 प्रतिशत बारिश पूरी
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मध्यप्रदेश में अब तक 35 इंच यानी सीजन की 90 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। सितंबर की शुरुआती में बन रहे बारिश के नए सिस्टम की वजह से एक बार फिर अच्छी बारिश की उम्मीद की जा रही है। माना जा रहा है कि सितंबर में मानसून के कोटे से ज्यादा बारिश होगी, जो बोनस साबित होगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
