{"_id":"678878e0f0a2fdf9e40d1bbe","slug":"mp-weather-fog-prevails-in-many-districts-of-mp-since-morning-rain-alert-in-gwalior-chambal-region-cold-wil-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mp Weather: मुरैना श्योपुर में हुई बारिश, छाए बादल, दिन में 15 डिग्री रहा पारा, स्कूल में 2 दिन की छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mp Weather: मुरैना श्योपुर में हुई बारिश, छाए बादल, दिन में 15 डिग्री रहा पारा, स्कूल में 2 दिन की छुट्टी
Thu, 16 Jan 2025 09:20 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Thu, 16 Jan 2025 09:20 PM IST
सार
प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार को मुरैना श्योपुर में सुबह बारिश हुई, कई जिलों में दिन के तापमान में गिरावट आई है।भोपाल समेत कई जिलों में बादल छाए रहे। कुछ जिलों में स्कूलों में दो दिन की छुट्टी घोषित की गई है।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी ठंड ज्यादा बढ़ जाती तो कभी बारिश से मौसम में परिवर्तन आ जाता है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से गुरुवार को ग्वालियर-चंबल अंचल समेत कई जिलों में सुबह के समय कोहरा छाया। मुरैना और श्योपुर में हल्की बारिश हुई है। कई जिलों में दिन के तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। छतरपुर का नौगांव सबसे ठंडा रहा। यहां दिन का तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिन के तापमान में आई गिरावट
गुरुवार को प्रदेश का सबसे ठंडा नौगांव रहा यहां का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि खजुराहो में दिन का तापमान 16 डिग्री, शिवपुरी में 17 डिग्री, टीकमगढ़ में 17.5 डिग्री, रतलाम में 19.5 डिग्री, गुना में 19.6 डिग्री, रायसेन और सतना में 21.2 डिग्री, धार और रीवा में 21.4 डिग्री, सीधी में 22.2 डिग्री, नरसिंहपुर में 23.2 डिग्री, मलाजखंड में 23.5 डिग्री और सागर में 23.8 डिग्री पारा रहा। ग्वालियर 18.6 डिग्री, भोपाल 23.4 डिग्री, इंदौर में 22.6 डिग्री, उज्जैन में 20.4 डिग्री और जबलपुर में तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया।
इसलिए बदला प्रदेश का मौसम
मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस की एक्टिविटी का फिलहाल प्रदेश के उत्तरी हिस्से में असर है। सिस्टम के गुजरने के बाद 17 जनवरी से ठंड का असर फिर बढ़ जाएगा। उन्होंने ने बताया, 'वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिविटी का असर दो दिन रहेगा। सिस्टम जैसे ही गुजरेगा, प्रदेश में ठंड का असर फिर बढ़ जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, 18 जनवरी से एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा, जो पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करेगा। इसके बाद बर्फीली हवा की रफ्तार बढ़ जाएगी और पूरा प्रदेश ठिठुर जाएगा। इससे पहले बुधवार को जेट स्ट्रीम हवा 287 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली।
विज्ञापन
इन जिलों में ठंड के चलते स्कूल में छुट्टी
उज्जैन में कड़ाके की ठंड के चलते 17 जनवरी को नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के सभी प्राइवेट, सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ियों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। वहीं रतलाम जिले में प्रशासन ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए 17 और 18 जनवरी को नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित की है।आगर मालवा में भी प्रशासन ने नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 17 से 18 जनवरी तक दो दिन की छुट्टी घोषित की है।शाजापुर जिले में भी 17 जनवरी को नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
प्रदेश में 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम
17 जनवरी: ग्वालियर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में कोहरा रहेगा।
18 जनवरी: मौसम साफ रहेगा। सुबह कोहरा छाया रहेगा।