फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: Due to Western Disturbance, temperature in Madhya Pradesh has started falling, weather will remain

Mp Weather: वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर मध्य प्रदेश के तापमान में गिरावट शुरू, दो दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम

Thu, 13 Feb 2025 08:57 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 13 Feb 2025 08:57 PM IST
सार

 Mp Weather: मध्य प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर देखने को मिला है। दिन के तापमान में 3 डिग्री से ज्यादा गिरावट आई है। मौसम विभाग का कहना है अगले दो दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा उसके बाद एक बार फिर तापमान बढ़ेगा।

विज्ञापन
MP Weather: Due to Western Disturbance, temperature in Madhya Pradesh has started falling, weather will remain
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 8 फरवरी को एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर अब देखने को मिल रहा है। दिन के तापमान में 3 डिग्री से ज्यादा गिरावट देखी गई है। गुरुवार को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत 23 शहरों में पारा 30 डिग्री से नीचे आ गया। पचमढ़ी का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। फरवरी महीने में पारे में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान वाले शहर

शहर               न्यूनतम तापमान

शजापुर            7.0
अशोकनगर      7.4
पचमंढ़ी            7.6
राजगढ़            7.6
भोपाल             8.4
सिहोर             8.5

इसलिए तापमान में आई गिरावट
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के ऊपर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हुआ है। इस वजह से बुधवार को दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। रात में भी पारा लुढ़क सकता है। 14 और 15 फरवरी को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने बताया कि फरवरी में कई वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होंगे। इस वजह से पारे में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। फिलहाल बारिश के आसार नहीं है।
विज्ञापन


दिन में कम तापमान वाले शहर

शहर         अधिकतम तापमान


पचमढ़ी     23.4
रायसेन      25.0
नवगांव      25.8
जबलपुर    26.2
सिवनी       26.4
सीधी         26.6
भोपाल      26.6



अगले 2 दिन ऐसा मौसम

13 फरवरी: दिन-रात के तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। कुछ शहरों में दिन में गर्मी का असर देखा जा सकता है।

14 फरवरी: दिन-रात के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed