{"_id":"67c08ab8869b8335080f33ab","slug":"mp-weather-day-temperature-crossed-35-degrees-in-madhya-pradesh-temperature-will-increase-further-it-will-r-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather: मध्य प्रदेश में 35 डिग्री पार पहुंचा दिन का पारा, और बढ़ेगा तापमान, मार्च के शुरुआत में होगी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather: मध्य प्रदेश में 35 डिग्री पार पहुंचा दिन का पारा, और बढ़ेगा तापमान, मार्च के शुरुआत में होगी बारिश
Thu, 27 Feb 2025 09:26 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Thu, 27 Feb 2025 09:26 PM IST
सार
MP Weather: मौसम में उतार-चढ़ाव जारी, दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पार पहुंच गया है। दक्षिण पूर्वी हवाओं की वजह से जहां तापमान में वृद्धि हो रही है। वहीं राजस्थान के पास बन रहा चक्रवात बारिश का कारण बनेगा। मार्च के शुरुआती सप्ताह में मौसम बदल सकता है।
विज्ञापन
भोपाल का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी, दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पार पहुंच गया है। गुरुवार को दमोह सबसे ज्यादा गर्म रहा यहां का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं कई जिलों का तापमान 34 डिग्री पार रहा। जबकि राजधानी भोपाल में दिन भर धूप-छांव चलता रहा। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पूर्वी हवाओं की वजह से जहां तापमान में वृद्धि हो रही है। वहीं राजस्थान के पास बन रहा चक्रवात बारिश का कारण बनेगा। मार्च के शुरुआती सप्ताह में मौसम बदल सकता है। कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
इसलिए बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के उत्तरी हिस्से में बारिश हो सकती है। इसकी वजह पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान के पास बन रहा एक चक्रवात है। जानकारी के मुताबिक अगले 48 घंटे में तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ जाएगा। इसके बाद ग्वालियर चंबल और प्रदेश के अन्य इलाके में बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से मध्य प्रदेश में तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलने वाला है। दूसरी तरफ राजस्थान के निकट एक पश्चिमी विक्षोभ और प्रेरित चक्रवात की सक्रियता देखने को मिल रही है। इसकी वजह से उत्तरी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होगी।
अधिकतम तापमान वाले शहर
शहर अधिकतम तापमान
दमोह 35.5
नवगांव 35.0
मंडला 34.8
धार 34.7
गुना,रतलाम 34.2
ग्लारिय 34.1
नर्मदापुरम 34.1