फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: Cold increased due to icy winds, cold day in many districts, Shivpuri was the coldest in MP

MP Weather Today: बर्फीली हवाओं से बढ़ी सर्दी, कई जिलों में रहा कोल्ड डे, एमपी मे शिवपुरी रहा सबसे ज्यादा ठंडा

Sat, 18 Jan 2025 08:14 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 18 Jan 2025 08:14 PM IST
सार

MP Weather Update Today: मध्य प्रदेश में आ रही बर्फीली हवाओं से प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है, शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में कोल्ड डे रहा। शिवपुरी सबसे ज्यादा ठंडा रहा। यहां दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया।  वहीं सुबह से आधे प्रदेश में कोहरा छाया रहा।
 

विज्ञापन
MP Weather Today: Cold increased due to icy winds, cold day in many districts, Shivpuri was the coldest in MP
सात जिलों में कोल्ड-डे का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रही है 2 दिन हुई हल्की बारिश के बाद अब बर्फीली हवाओं से प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। एक दिन पहले प्रदेश के 18 जिलों में कोल्ड डे रहा। शनिवार को प्रदेश के आधे हिस्से में सुबह मध्यम से घना कोहरा रहा। प्रदेश के कई जिलों में कोल्ड-डे जैसी स्थिति रही। शिवपुरी सबसे ठंडा रहा। यहां दिन का पारा प्रदेश में सबसे कम 19 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, कड़ाके की ठंड का असर अब और भी बढ़ेगा क्योंकि बर्फीली हवा की रफ्तार बढ़ेगी। अगले 3 दिन प्रदेश में कोहरा छाया रहेगा।पश्चिमी विक्षोभ ने ठंड का असर बढ़ाया है। मौसम विभाग ने पूरे जनवरी महीने में तेज सर्दी पड़ने की संभावना भी जताई है।
विज्ञापन



दिन में सबसे ठंडा रहा शिवपुरी
शनिवार को दिन में प्रदेश में सबसे ठंडा शिवपुरी रहा यहां का अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि दमोह में तापमान 20 डिग्री, खजुराहो में 22.2 डिग्री, नौगांव में 22.5 डिग्री, नरसिंहपुर में 22.6 डिग्री और रीवा-पचमढ़ी में 23 डिग्री रहा। ग्वालियर 21 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में पारा 25.6 डिग्री, उज्जैन में 29 डिग्री, इंदौर में 27.9 डिग्री और जबलपुर में 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


और बढ़ेगी प्रदेश में ठंड
प्रदेश में उत्तरी हवा आ रही है। इससे ठिठुरन बढ़ गई है और तापमान में गिरावट हुई है। ठंड का असर अब और भी बढ़ेगा क्योंकि बर्फीली हवा की रफ्तार बढ़ेगी। अगले 3 दिन प्रदेश में कोहरा छाया रहेगा। शनिवार को जेट स्ट्रीम हवा 287 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलती रही। हवा चलने और पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) ने ठंड का असर बढ़ाया है। मौसम विभाग ने पूरे जनवरी महीने में तेज सर्दी पड़ने की संभावना भी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम

19 जनवरी: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोहरा रहेगा।

20 जनवरी: ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और सागर में कोहरा रहेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed