फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP weather: Clouds remained throughout the day in many districts of MP, day temperature dropped, strong system

Mp weather: MP के कई जिलों में दिनभर छाए रहे बादल,दिन के तापमान में गिरावट, 27 को एक्टिव होगा स्ट्रांग सिस्टम

Wed, 25 Dec 2024 06:57 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 25 Dec 2024 06:57 PM IST
सार

पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बदला रहा। बुधवार को प्रदेश कई जिलों में बादल छाए रहे और ठंडी हवा चलती रही जिस वजह से दिन के तापमान में गिरावट देखी गई जबिक रात का तापमान बढ़ा रहा। 27 दिसंबर को स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होगा।

विज्ञापन
MP weather: Clouds remained throughout the day in many districts of MP, day temperature dropped, strong system
भोपाल का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में इन दिनों ठंड-कोहरे के बीच बादल-बारिश और ओले की स्थिति बनी हुई है। बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहे और ठंडी हवा चलती रही जिस वजह से दिन के तापमान में गिरावट देखी गई जबकि रात का तापमान बढ़ा रहा। भोपाल में दिन का तापमान 22.2 डिग्री दर्ज किया गया जबकि रात का 14.0 डिग्री सेल्सियस।  मध्यप्रदेश में सीजन का पहला मावठा गिर रहा है। पिछले 24 घंटे में 10 से ज्यादा जिलों में हल्की बारिश हुई। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 28 दिसंबर तक भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन और ग्वालियर संभाग का मौसम बदला ही रहेगा।
विज्ञापन


27 दिसंबर को बदेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 27 दिसंबर को मौसम सबसे ज्यादा खराब रहने का अनुमान है। 28 दिसंबर तक प्रदेश में कहीं कहीं बारिश होगी तो कुछ स्थानों पर ओले गिरने की संभावना है। इस दौरान अगले 5 दिनों तक दिन-रात के तापमान में भी 2 से 4 डिग्री की वृद्धि होगी लेकिन ठंडी हवाओं से रात में ठिठुरन रहेगी।जनवरी से फिर मौसम करवट लेगा और तापमान के गिरते ही कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर कोहरा का प्रभाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन



26 दिसंबर तक ऐसा रहेगा मौसम
25 दिसंबर ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में कोहरे की संभावना।
26 दिसंबर इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, छतरपुर, सागर, दमोह, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, विदिशा, रायसेन, झाबुआ, सीहोर, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, आगर-मालवा, शाजापुर, राजगढ़, खरगोन, मंदसौर, धार, नीमच, रतलाम, बड़वानी, अलीराजपुर में बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसलिए मौसम में बदलाव
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताय कि प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी और अरब सागर से नमी और बंगाल की खाड़ी से पूर्वी हवाएं आएंगी, जिसके कारण प्रदेश में बादल छाने के साथ हल्की या मध्यम बारिश की स्थिति बनेगी। इस दौरान कुछ जगहों पर ओले गिरने की संभावना बनी हुई है। 27 दिसंबर से एक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत पहुंचने की संभावना है, जिसके असर से बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed