फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: Chill increases in MP, Indore-Rajgarh shivers, mercury reaches 7 degrees, cold breaks records in N

MP Weather: एमपी में बढ़ी ठिठुरन, इंदौर-राजगढ़ कांपे, पारा 7 डिग्री पहुंचा, नवंबर में ठंड ने तोड़े रिकॉर्ड

Sun, 09 Nov 2025 06:53 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 09 Nov 2025 06:53 PM IST
सार

उत्तर भारत से चली ठंडी हवाओं ने मध्यप्रदेश में नवंबर की सर्दी को बढ़ा दिया है। इंदौर और राजगढ़ 7 डिग्री तक ठिठुरे, जबकि भोपाल ने भी 10 साल का नवंबर रिकॉर्ड तोड़ दिया।  सिर्फ रातें ही नहीं, दिन में भी ठंडक बढ़ने लगी है। रविवार को ज्यादातर शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के नीचे रहा। आने वाले दिनों में और गिरावट संभव है।

विज्ञापन
MP Weather: Chill increases in MP, Indore-Rajgarh shivers, mercury reaches 7 degrees, cold breaks records in N
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में सर्दी ने इस बार नवंबर की शुरुआत में ही कड़ापन दिखा दिया है। शनिवार-रविवार की रात राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक उतर गया। इंदौर में पारा 7 डिग्री दर्ज हुआ, जो पिछले 25 वर्षों में नवंबर का सबसे ठंडा स्तर है। इंदौर का ऐतिहासिक नवंबर रिकॉर्ड 1938 का है, जब तापमान 5.6 डिग्री तक पहुंचा था। इसी तरह राजगढ़ में भी 7 डिग्री तापमान दर्ज हुआ, जहां लगातार चौथी रात प्रदेश का सबसे कम पारा रिकॉर्ड किया गया। ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में भी ठंड और तेज हुई उज्जैन 10.5 डिग्री, ग्वालियर 10.7 डिग्री और जबलपुर 9.8 डिग्री रहा। सिर्फ रातें ही नहीं, दिन में भी ठंडक बढ़ने लगी है। रविवार को ज्यादातर शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के नीचे रहा। आने वाले दिनों में और गिरावट संभव है।
विज्ञापन



हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे गर्म
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का पारा 15 डिग्री रहा, जो अन्य शहरों की तुलना में सबसे अधिक है। सीहोर में 8.5°, उमरिया 9.5°, मलाजखंड 9.6° और रीवा में 9.9° तापमान रहा। छिंदवाड़ा में 10°, नौगांव 10.5°, मंडला 10.6°, बैतूल 10.8°, गुना तथा दमोह-शिवपुरी में 11°, सागर 11.5°, धार 11.6°,टीकमगढ़-सतना 11.8° और रतलाम 12.2° रिकॉर्ड किया गया। दतिया 12.5°, श्योपुर 12.6°, खजुराहो 13°, खंडवा-सीधी-नरसिंहपुर 13.4°, नर्मदापुरम 13.7° और खरगोन 14.2° तक रहा।
विज्ञापन



क्यों बढ़ी ठंड?
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में लगातार बर्फबारी हो रही है। वहीं से उठकर आ रहीं उत्तरी ठंडी हवाएं मध्यप्रदेश में पहुंच रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार नवंबर के पहले पखवाड़े में ही तेज ठंड का दौर शुरू हो गया है और यह आगे भी बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-इज्तिमा की तैयारियां अंतिम चरण में, भोपाल का ईटखेड़ी 12 लाख से अधिक जायरीनों के स्वागत को तैयार



कोहरे का असर भी बढ़ेगा
रात और सुबह की शुरुआत में हल्का कोहरा दिखाई देने लगा है। विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में फॉग और घना हो सकता है। मंडला में विजिबिलिटी सबसे कम 1-2 किमी दर्ज हुई, जबकि जबलपुर, रीवा और सतना में यह 2-4 किमी के बीच रही।

यह भी पढ़ें-एम्स में शुरू होगा स्मार्ट कार्ड पेमेंट मॉडल, सभी विभागों में लगेंगे स्कैनर, लंबी लाइन से मिलेगी राहत


नवंबर में ठंड-बारिश का पुराना पैटर्न
पिछले एक दशक में नवंबर में ठंड के साथ हल्की बारिश का रुझान बना रहा है। इस बार भी ऐसा ही मौसम देखने को मिल सकता है। अक्टूबर में बारिश भी सामान्य से दोगुनी से ज्यादा (121%) दर्ज हुई। भोपाल ने 25 वर्षों का सबसे ठंडा अक्टूबर दिवस भी इस साल देखा तापमान 24 डिग्री तक गिरा। उज्जैन, छतरपुर, नरसिंहपुर सहित कई शहरों में भी अधिकतम पारा 24 डिग्री से कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed