फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Mp Weather: मध्य प्रदेश में फरवरी माह में पहली बार दो जिलों का पारा 5 डिग्री से नीचे,आगे तपमान बढ़ने का अनुमान

Mp Weather:मध्य प्रदेश में फरवरी माह में पहली बार दो जिलों का पारा 5 डिग्री से नीचे,आगे तापमान बढ़ने का अनुमान

Sun, 09 Feb 2025 03:52 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 09 Feb 2025 03:52 PM IST
सार

Mp Weather: ठंडी हवाओं ने एक बार फिर से ठंड बढ़ा दी है। प्रदेश में फऱवरी माह में पहली बार दो जिलों का तापमान 5 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आगे दिन-रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन
Mp Weather: मध्य प्रदेश में फरवरी माह में पहली बार दो जिलों का पारा 5 डिग्री से नीचे,आगे तपमान बढ़ने का अनुमान
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में आ रहीं ठंडी हवाओं ने एक बार फिर से ठंड बढ़ा दी है। प्रदेश में फऱवरी माह में पहली बार दो जिलों का तापमान 5 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। शनिवार-रविवार रात में शहडोल का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री दर्ज किया गया जबकि अशोकनगर में 4.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, भोपाल समेत 17 शहरों में ठंड बढ़ गई और तापमान 10 डिग्री के नीचे रहा। हालांकि, सोमवार से मौसम में फिर से बदलाव होने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, अब दिन-रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन




न्यूनतम तापमान वाले प्रदेश शहर
शहर           न्यूनतम तापमान

शहडोल        4.6
अशोकनगर   4.8
मंडला          5.8
नौगांव          6.0
पचमढ़ी       6.8

शीत प्रभाव वाले जिले- शहडोल, अशोकनगर, मंडला, नौगांव, पचमढ़ी, सिंगरौली।
कम शीत प्रभाव वाले जिले - उमरिया, खजुराहो, राजगढ़, शाजापुर, ग्वालियर, अनूपपुर, मलांजखंड, सतना, जबलपुर, नीमच, सतना, टीकमगढ़, रीवा ।



न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से कम वाले शहर
शहडोल 4.6, अशोकनगर 4.8, मंडला 5.8, नौगांव 6.0, पचमढ़ी 6.8, सिंगरौली 6.9, उमरिया 7, खजुराहो 7.2, राजगढ़ 7.6, शाजापुर 7.6, ग्वालियर 8, अनूपपुर 8.6, मलांजखंड 8.7, सतना 9, जबलपुर 9.5, नीमच 9.6, सतना 9.6, टीकमगढ़ 9.7, रीवा 9.8, रायसेन 10, दमोह 10, गुना 10.2, भोपाल 10.6, निवाड़ी 10.6, शिवपुरी 10.9, सीहोर 11.2 ।
विज्ञापन



पांच दिन से बढ़ी ठंड
मौसम वैज्ञानिको के अनुसार उत्तर भारत में बर्फबारी होने से प्रदेश में भी ठंड का असर बढ़ा है। पिछले पांच दिन से दिन-रात के टेम्प्रेचर में गिरावट देखने को मिली। भोपाल, शहडोल, राजगढ़, शाजापुर, उमरिया, छतरपुर, सिंगरौली, टीकमगढ़, मंडला, रायसेन, गुना, सतना, सीधी, दमोह, रीवा और नर्मदापुरम जिले ठिठुर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed