फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Vidhansabha Satra: Nehru's picture removed from the House, Ambedkar seen behind the chair

MP Vidhansabha Satra: सदन से हटाई गई नेहरू की तस्वीर, आसंदी के पीछे नजर आए अंबेडकर

Mon, 18 Dec 2023 11:36 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 18 Dec 2023 11:36 PM IST
सार

मप्र विधानसभा भवन में आसंदी के पीछे लगी देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर को हटा दिया गया। इस मामले में अब सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस तस्वीर फिर से वहीं लगाने की मांग कर रही है, वहीं प्रदर्शन की बात भी कही जा रही है।

विज्ञापन
MP Vidhansabha Satra: Nehru's picture removed from the House, Ambedkar seen behind the chair
आसंदी के पीछे नेहरूजी की तस्वीर की जगह अब बाबा साहेब अंबेडकर की फोटो लगाई गई है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

16वीं विधानसभा की शुरुआत में सोमवार को सदन के अंदर एक बड़ा बदलाव देखने को मिला। आसंदी के पीछे लगी देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर को हटा दिया गया। उनके स्थान पर यहां संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की तस्वीर को लगा दिया गया। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि नेहरू की यह फोटो नई विधानसभा की शुरुआत से यहां लगाई गई थी। भाजपा विधायक लंबे से इस बदलाव की मांग उठाते आ रहे थे। विधानसभा सचिवालय ने आखिर इस पर निर्णय लेते हुए यह परिवर्तन कर दिया। फोटो में बदलाव होते ही इस पर सियासत भी शुरू हो गई, जहां सत्ता पक्ष भाजपा ने इस निर्णय का स्वागत किया है वहीं कांग्रेस ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। सदन में अंदर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर हटा कर संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की तस्वीर लगाए जाने पर कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत ने कहा कि अंबेडकर की तस्वीर लगाई जाने का हम स्वागत करते हैं लेकिन पंडित नेहरू की तस्वीर हटाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन


कांग्रेस कर रही प्रदर्शन की बात
मध्यप्रदेश विधानसभा में सदन में अंदर से पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर हटाए जाने का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। कांग्रेस अपने नेता नेहरू के अपमान को लेकर आगबबूला हो गई है। सदन के बाहर कांग्रेस प्रदर्शन करने की बात कर रही है। कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अब्बास हाफ़िज का बयान है कि देश के पहले प्रधानमंत्री का अपमान भाजपा ने किया है। इतिहास को मिटाने की कोशिश की जा रही है। अब्बास ने मांग उठाई कि विधानसभा में नेहरूजी की तस्वीर उसी जगह लगाई जाए जहां पहले लगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा नहीं हुआ तो कांग्रेस के विधायक तस्वीर को वहीं लगाएंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि नेहरू का अपमान भाजपा को भारी पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed