{"_id":"65814ebfd5c06a00fc043abe","slug":"mp-vidhansabha-satra-13-mlas-took-oath-in-the-assembly-on-the-second-day-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Vidhansabha satra: दूसरे दिन 13 विधायकों ने ली शपथ, विधानसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Vidhansabha satra: दूसरे दिन 13 विधायकों ने ली शपथ, विधानसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
Tue, 19 Dec 2023 01:35 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 19 Dec 2023 01:35 PM IST
सार
MP Vidhansabha satra: विधानसभा में अब तक 220 विधायकों ने शपथ ग्रहण कर ली है। केवल पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ही शपथ लेने के लिए रह गए हैं। अब तीसरे दिन विधान सभा अध्यक्ष का निर्वाचन होगा।
विज्ञापन
दूसरे दिन 13 विधायकों ने ली शपथ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को 13 विधायकों ने शपथ ग्रहण की। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई। प्रोटेम स्पीकर गोपाल भार्गव ने सबसे पहले शेष विधायकों को शपथ दिलवाई। भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा ने संस्कृत तो कांग्रेस एमएलए आतिफ अकील ने उर्दू में शपथ ली। इसके बाद सदन में निधन का उल्लेख किया गया और कार्यवाही बुधवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। अब सदन में तीसरे दिन विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन किया जायेगा।
विज्ञापन
बता दें कि इसके पहले 207 विधायकों ने सोमवार को शपथ ग्रहण की थी। अब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित 10 विधायकों को छोड़कर सभी 220 विधायकों ने शपथ ले ली है। इधर, दिल्ली प्रवास पर होने के चलते पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विधान सभा की कार्यवाही में शामिल नहीं हुए। उन्होंने दिल्ली में जेपी नड्डा से मुलाकात की है।
विज्ञापन
इनको दी गई श्रद्धांजलि
विधानसभा में आज पूर्व मंत्री सरताज सिंह, रामदयाल अहिरवार, भगवत सिंह पटेल, कल्याण जैन, लीलाराम भोजवानी, ताराचंद पटेल और रामदयाल भारद्वाज को श्रद्धांजलि दी गई है। ये सभी विधानसभा के पूर्व सदस्य रह चुके हैं। इनके साथ ही पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त एम एस गिल को भी सदन में याद कर नमन किया गया।
विज्ञापन
