{"_id":"69e0ed78fc1a7d2b60015091","slug":"mp-s-new-summer-camp-aaroha-2026-begins-may-1st-minister-says-emphasis-on-personality-development-along-wit-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी में समर कैंप ‘आरोह-2026’ नए अंदाज में: 1 मई से शुरुआत, मंत्री बोले- खेल के साथ व्यक्तित्व विकास पर भी जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी में समर कैंप ‘आरोह-2026’ नए अंदाज में: 1 मई से शुरुआत, मंत्री बोले- खेल के साथ व्यक्तित्व विकास पर भी जोर
Thu, 16 Apr 2026 07:39 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Thu, 16 Apr 2026 07:39 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में समर कैंप ‘आरोह-2026’ इस बार नए अंदाज में आयोजित होगा। खेल के साथ अब बच्चों और युवाओं के व्यक्तित्व विकास पर भी खास ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
मंत्री विश्वास सारंग अधिकारियों के साथ बैठक में
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने समर कैंप ‘आरोह-2026’ को नए स्वरूप में आयोजित करने की घोषणा की है। इस बार कैंप में खेल गतिविधियों के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास और रचनात्मक गतिविधियों को भी शामिल किया जाएगा। गुरुवार को तात्या टोपे खेल स्टेडियम में आयोजित बैठक में मंत्री सारंग ने प्रदेशभर के खेल अधिकारियों से चर्चा करते हुए बताया कि समर कैंप 1 मई से शुरू होगा। इसमें भाग लेने के लिए 18 अप्रैल से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होगा, जिसे विभाग की वेबसाइट या क्यूआर कोड के माध्यम से किया जा सकेगा।
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में नई ट्रांसफर पॉलिसी की तैयारी: एक माह के लिए हटेगा प्रतिबंध,प्रभारी मंत्रियों को मिलेंगे अधिकार
मंत्री ने निर्देश दिए कि इस कैंप का आयोजन शहरों के साथ-साथ ग्रामीण और ब्लॉक स्तर तक किया जाए, ताकि अधिक से अधिक युवा इसमें शामिल हो सकें। उन्होंने कहा कि ‘आरोह-2026’ को एक जन-आंदोलन के रूप में विकसित किया जाए, ठीक उसी तरह जैसे फिट इंडिया और स्वच्छता अभियान। उन्होंने कहा कि इस कैंप का उद्देश्य केवल खेल प्रतिभाओं को निखारना नहीं, बल्कि युवाओं का संपूर्ण विकास करना है। खेल के माध्यम से बच्चों और युवाओं का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास संभव है। साथ ही, उन्हें जिम्मेदार और सशक्त नागरिक बनाना भी इस पहल का लक्ष्य है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- एमपी की राजनीति में बड़ा बदलाव: 345 विधानसभा सीटें और 43 लोकसभा सीटें, 33% महिला आरक्षण से बदलेगा पूरा समीकरण
मंत्री सारंग ने कहा कि प्रदेश में खेल अधोसंरचना को मजबूत करना, अच्छे कोच उपलब्ध कराना और नई प्रतिभाओं को आगे लाना विभाग की प्राथमिकता है। इस दौरान युवाओं के लिए जागरूकता और काउंसलिंग जैसी गतिविधियों को भी शामिल किया जाएगा। बैठक में खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और प्रदेशभर के खेल अधिकारी उपस्थित रहे।