फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Review of activities of industry and employment year 2025, CM said- every corner of the state should be co

MP: उद्योग एवं रोजगार वर्ष 2025 की गतिविधियों की समीक्षा,CM बोले- प्रदेश का हर कोना जुड़े औद्योगिक उन्नति से

Tue, 29 Apr 2025 06:15 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 29 Apr 2025 06:15 AM IST
सार

सोमवार को मंत्रालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने उद्योग एवं रोजगार वर्ष 2025 के तहत प्रस्तावित गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने और कार्यक्रमों की समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
MP: Review of activities of industry and employment year 2025, CM said- every corner of the state should be co
औद्योगिक एरिया (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के समग्र औद्योगिक विकास के लिए प्रत्येक कोने को औद्योगिक उन्नति की मुख्यधारा से जोड़ा जाना चाहिए। सोमवार को मंत्रालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने उद्योग एवं रोजगार वर्ष 2025 के तहत प्रस्तावित गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने और कार्यक्रमों की समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक आयोजन औद्योगिक संतुलन और समावेशी विकास की दिशा में कारगर साबित हो। सेक्टर कॉन्क्लेव जैसे बड़े आयोजन केवल जिला मुख्यालयों तक सीमित न रहकर सुदूर क्षेत्रों और संभावनाशील अंचलों में भी आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि जहां औद्योगिक गतिविधियां अपेक्षाकृत कम हैं, वहां विशेष प्रयास किए जाएं ताकि वहां भी रोजगार के नए अवसर सृजित हों।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सौर ऊर्जा को कृषकों की आय का साधन बनाने और महिला सशक्तिकरण के लिए स्व-सहायता समूहों को सक्रिय करने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला स्वावलंबन जैसे विषयों पर आधारित कार्यक्रम भी उद्योग एवं रोजगार वर्ष के हिस्से के रूप में चलाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्टार्टअप, एमएसएमई, कौशल उन्नयन, रोजगार मेले और निवेश संवर्धन जैसे आयोजनों को वार्षिक कैलेंडर के अनुरूप समय पर संचालित करने की बात कही। साथ ही, प्रत्येक गतिविधि की मासिक समीक्षा कर उसकी उपलब्धियों और चुनौतियों का विश्लेषण करने के निर्देश भी दिए, ताकि अगली गतिविधियों में आवश्यक सुधार किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed