फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Preparations to make Madhya Pradesh a hub of sports, proposal sent to the Center to host the National Game

MP: मध्यप्रदेश को खेलों का हब बनाने की तैयारी, 2028 के नेशनल गेम्स की मेजबानी के लिए केंद्र को भेजा प्रस्ताव

Fri, 16 May 2025 09:32 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Fri, 16 May 2025 09:32 PM IST
सार

मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश को खेलों का हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2028 में प्रस्तावित राष्ट्रीय खेलों (नेशनल गेम्स) की मेजबानी के लिए केंद्र सरकार और भारतीय ओलंपिक संघ को औपचारिक प्रस्ताव भेजा है।

विज्ञापन
MP: Preparations to make Madhya Pradesh a hub of sports, proposal sent to the Center to host the National Game
सीएम डॉ. मोहन यादव खेल विभाग की समीक्षा बैठक करते - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश को खेलों के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए सरकार पूरी गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 2028 में प्रस्तावित राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए केंद्र सरकार और भारतीय ओलंपिक संघ को प्रस्ताव भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आयोजन की तैयारी में कोई कसर न छोड़ें और सभी आवश्यक सुविधाएं समय रहते सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने यह बात शुक्रवार को मंत्रालय में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों की सफल मेजबानी राज्य के लिए गौरव का विषय होगी और इससे प्रदेश को खेलों के राष्ट्रीय मानचित्र पर एक नई पहचान मिलेगी। बैठक में मंत्री विश्वास सारंग और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन


एशियन रोइंग चैम्पियनशिप के लिए विशेष तैयारी
प्रदेश में आगामी 14 से 19 अक्टूबर 2025 के दौरान एशियन रोईंग चैम्पियनशिप का आयोजन होना है। यह आयोजन भोपाल के खानूगांव स्थित वॉटर स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर में होगा। इसमें 22 से ज्यादा देशों के लगभग 450 खिलाड़ी, 100 टेक्निकल ऑफिशियल और 12 ज्यूरी मेम्बर्स सहित बड़ी संख्या में वॉटर स्पोर्टस में रूचि रखने वाले भोपाल आएंगे। मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि एशियन रोईंग चैम्पियनशिप के लिये तय आयोजन स्थल खानूगांव वॉटर स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर को अंतर्राष्ट्रीय मापदंडों के अनुसार सर्वसुविधायुक्त बनाया जाए। इससे भोपाल तालाब की ब्रांडिंग के साथ देश में ओलम्पिक-2036 में वॉटर स्पोर्ट्स के आयोजन के लिये भोपाल शहर प्रबल दावेदार भी बनेगा। साथ ही मध्यप्रदेश में वॉटर स्पोर्ट्स, मध्यप्रदेश टूरिज्म एवं स्थानीय व्यापार को भी प्रोत्साहन मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 14 से 19 अक्टूबर को होने वाली एशियन रोईंग चैम्पियनशिप की सभी तैयारियां अभी से प्रारंभ कर लें।
विज्ञापन


खेलों को शिक्षा से जोड़ने की पहल
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों को स्कूल और कॉलेज के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए। इसके लिए कॉलेज स्तर पर अलग से खेल संकाय बनाने के प्रयास शुरू किए जाएं। साथ ही साहसिक खेल गतिविधियों के लिए पचमढ़ी और ओंकारेश्वर में प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए।  बैठक में बताया गया कि भोपाल के नाथू-बरखेड़ा में 985 करोड़ रुपये की लागत से अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जा रहा है। यहां एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, इनडोर और आउटडोर खेलों की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके अलावा, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना की दिशा में भी प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में मौका
प्रदेश में पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति देने की योजना पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्य राज्यों के प्रावधानों का अध्ययन कर इस योजना को प्रभावी रूप दिया जाए। बैठक में प्रदेश के एथलीटों की हालिया उपलब्धियों की भी सराहना की गई, जिसमें पोल वॉल्ट में राष्ट्रीय रिकॉर्ड और हॉकी में फाइनल तक पहुंचना शामिल है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed