फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics: Who will replace Shivraj Singh and Jyotiraditya Scindia? KP Yadav's game may get spoiled due to t

MP Politics: शिवराज सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया की जगह कौन लेगा? इस समीकरण से बिगड़ सकता है केपी यादव का खेल

Wed, 12 Jun 2024 08:46 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 12 Jun 2024 08:46 PM IST
सार

गुना-शिवपुरी से सांसद निर्वाचित होने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया की राज्यसभा सीट रिक्त हो गई है। अब इस सीट पर उपचुनाव होगा। विधानसभा की संख्या के हिसाब से यह सीट भाजपा के ही खाते में जाना तय है। अभी इस सीट पर गुना से पूर्व सांसद केपी यादव को प्रबल दावेदार माना जा रहा था।

विज्ञापन
MP Politics: Who will replace Shivraj Singh and Jyotiraditya Scindia? KP Yadav's game may get spoiled due to t
ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की बुधनी और ज्योतिरादित्य सिंधिया की राज्यसभा सीट के उत्तराधिकारी को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। सिंधिया की खाली हुई सीट पर केपी यादव को राज्यसभा भेजने पर जातिगत समीकरण बाधा बन सकता है। 
विज्ञापन

गुना-शिवपुरी से सांसद निर्वाचित होने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया की राज्यसभा सीट रिक्त हो गई है। अब इस सीट पर उपचुनाव होगा। विधानसभा की संख्या के हिसाब से यह सीट भाजपा के ही खाते में जाना तय है। अभी इस सीट पर गुना से पूर्व सांसद केपी यादव को प्रबल दावेदार माना जा रहा था। दरअसल, यादव का टिकट काट कर ही सिंधिया को प्रत्याशी बनाया गया। वहीं, चुनाव प्रचार के दौरान अमित शाह ने भी केपी यादव को दिल्ली ले जाने का संकेत दिया था, लेकिन अब पार्टी जातिगत समीकरण को देखते हुए राज्यसभा का उम्मीदवार तय करने पर विचार कर रही है। फरवरी में हुए राज्यसभा चुनाव में पार्टी ने ओबीसी बंशीलाल गुर्जर, दलित उमेश नाथ महाराज और महिला माया नारोलिया को राज्यसभा में भेजा। पार्टी सूत्रों का कहना है कि अब इस बार जातिगत समीकरण को साधने के लिए ब्राह्मण या ठाकुर से राज्यसभा का पद भरने की संभावना ज्यादा है। यदि ऐसा हुआ तो ओबीसी वर्ग से आने वाले पूर्व सांसद केपी यादव का पत्ता कटना तय है। 
विज्ञापन


राज्यसभा के लिए इन नामों की भी चर्चा 
ज्योतिरादित्य सिंधिया का राज्यसभा का कार्यकाल 2026 तक था। अब उनके लोकसभा जाने के बाद खाली हुई सीट पर ब्राह्मण वर्ग से सबसे मजबूत दावेदार नरोत्तम मिश्रा हैं। मिश्रा को शाह का करीबी माना जाता है। उन्होंने ज्वाइनिंग टोली के संयोजक के रूप में बड़ी संख्या में चुनाव के दौरान कांग्रेस नेताओं को भाजपा में शामिल कराया। इससे भाजपा प्रदेश में क्लीन स्वीप करने में सफल हो पाई। वहीं, इसके अलावा पूर्व सांसद और महाराष्ट्र भाजपा के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया और विदिशा से पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव भी दावेदार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवराज के उत्तराधिकारी कौन? 
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। बुधनी की सीट खाली होने के बाद उपचुनाव होंगे। ऐसे में उनके उत्तराधिकारी को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। अभी विदिशा से पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव और शिवराज के बड़े बेटे कार्तिकेय के नाम चर्चा में हैं। 70 वर्षीय रमाकांत भार्गव का टिकट काट कर शिवराज सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया गया था। भार्गव शिवराज के खास हैं, लेकिन उनकी उम्र आड़े आ सकती है। वहीं, दूसरा नाम कार्तिकेय का है। बुधनी सीट पर कार्तिकेय काफी सक्रिय हैं। हालांकि, यह भी संभव है कि परिवारवाद के आरोप से बचने के लिए शिवराज सिंह चौहान के परिवार के किसी सदस्य को टिकट नहीं दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed