फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics: Who will be the bridegroom of BJP? Know what answer Narendra Tomar, the convenor of the Election

MP Politics: भाजपा का दूल्हा कौन होगा? जानें चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र तोमर ने दिया क्या जवाब

Mon, 28 Aug 2023 08:37 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 28 Aug 2023 08:37 PM IST
सार

टिकट की गाइडलाइन को लेकर नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि जिस नेता की क्षेत्र में लोकप्रियता ज्यादा होती है। जीतने की क्षमता होती है। पार्टी उसे ही अपना प्रत्याशी बनाती है।

विज्ञापन
MP Politics: Who will be the bridegroom of BJP? Know what answer Narendra Tomar, the convenor of the Election
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले भाजपा में चेहरे को लेकर संशय बना हुआ है। पार्टी के दिग्गज नेता 2023 के चुनाव में दूल्हा कौन होगा इस सवाल पर चुप्पी साधे हुए है। अब केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने गोलमोल जवाब दिया है। केंद्रीय कृषि मंत्री और चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर सोमवार को जन आशीर्वाद यात्रा की जानकारी देने के लिए आयोजित प्रेसवार्ता में शामिल हुए। इस दौरान मीडिया ने उनसे सवाल पूछा कि 2023 में पार्टी का दूल्हा कौन होगा? इस जवाब पर तोमर ने जवाब देते हुए कहा कि कुछ चीजें मुझे तय करना होती हैं। कुछ चीजों अध्यक्ष को तय करना होती हैं। कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिसे पार्लियामेंट्री बोर्ड तय करता है। उन्होंने आगे कहा कि जब तक कुछ तय नहीं होता तब तक कुछ कहना उचित नहीं है। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि आपको संदेह करने की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन


बता दें, भाजपा ने 2003 के विधानसभा चुनाव में पूर्व सीएम उमा भारती के चेहरे पर चुनाव लड़ा था। इसके बाद 2008, 2013 और 2018 का चुनाव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चेहरे पर लड़ा। इस बार पार्टी के नेता अलग-अलग मंच से कमल का फूल चेहरा होने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा में सामूहिक नेतृत्व
वहीं, तोमर ने एक अन्य नेतृत्व के सवाल पर जवाब दिया कि भाजपा में सामूहिक नेतृत्व है। पहले सरकार हमारी कोशिश है। तोमर ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा में आधा दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा में हम भाजपा सरकार की उपलब्धियां और कांग्रेस के घोटालो के बारे में बताएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा जनकल्याण के मुद्दे पर चुनाव लड़ने वाली पार्टी है। 2003 के पहले मध्य प्रदेश जिस हाल में था, उसमें भाजपा ने परिवर्तन किया है। तोमर ने प्रदेश सरकार की योजनाएं गिनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे 
2018 में भाजपा के कम सीटें मिलने के सवाल पर तोमर ने कहा कि 2018 में हमें वोट ज्यादा मिले थे। लेकिन हम कुछ सीटों से रह गए थे। हम ऐसी हारी हुई सीटों पर फोकस कर रहे हैं और इस बार स्थिति बनी है कि हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएं। 

लोकप्रियता के अनुसार उम्मीदवार 
टिकट की गाइडलाइन को लेकर तोमर ने कहा कि जिस नेता की क्षेत्र में लोकप्रियता ज्यादा होती है। जीतने की क्षमता होती है। पार्टी उसे ही अपना प्रत्याशी बनाती है। 

विरोध को बातचीत से दूर कर लेंगे 
टिकट वितरण के बाद उठे विरोध को लेकर तोमर ने कहा कि जहां एक से अधिक लोग होते हैं। वहां एक से ज्यादा मत होते हैं। कुछ लोगों का मत अलग होता है, तो उन्हें बातचीत के दौरान हल कर लिया जाता है। 


सिंधिया जी के आने से हमारी ताकत बढ़ी
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थकों के पार्टी छोड़ने पर भाजपा के नहीं रोक पाने को लेकर पूछे के सवाल पर तोमर ने कहा कि सिंधिया जी हमारी पार्टी में आए हैं। हमारी पार्टी की ताकत बढ़ी है। सिंधिया जी हमारे नेता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed